मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा महिला इंटर कॉलेज, झरिया में ग्लास पेंटिंग सत्र के साथ कौशल विकास सप्ताह सम्पन्न.

झरिया(JHARIA):मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा रक्षाबंधन विशेष कौशल विकास सप्ताह के अंतर्गत महिला इंटर कॉलेज, लाल बाजार में आयोजित तीन दिवसीय रचनात्मक कार्यशाला का आज ग्लास पेंटिंग प्रशिक्षण के साथ सफल समापन हुआ।
कार्यशाला के अंतिम दिन छात्राओं को ग्लास पेंटिंग की बारीकियाँ सिखाई गईं। पिडिलाइट कंपनी की प्रशिक्षिका भूमि अग्रवाल ने रंग संयोजन, डिजाइन पैटर्न और सतह की समझ से लेकर ब्रश तकनीक तक की जानकारी दी। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अत्यंत सुंदर कलाकृतियाँ बनाईं।
शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि इस पांच दिवसीय कौशल विकास सप्ताह के अंतर्गत छात्राओं ने क्ले राखी निर्माण, टाई एंड डाई फैब्रिक डिजाइनिंग और ग्लास पेंटिंग जैसे व्यावहारिक कौशल सीखे।
कार्यक्रम संयोजक पूनम भुसानिया का संयोजन प्रशंसनीय है।
मारवाड़ी सम्मेलन, झरिया के अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल ने कहा – “कौशल विकास आत्मनिर्भरता की दिशा में पहला कदम है। हमारा प्रयास है कि छात्राएँ केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहें, बल्कि जीवनोपयोगी रचनात्मक हुनर में भी पारंगत हों। मंच का उद्देश्य प्रत्येक बालिका को आत्मविश्वासी और सक्षम बनाना है।”
कॉलेज की प्राचार्या और शिक्षिकाओं का निरंतर सहयोग कार्यशाला की सफलता में अहम रहा।
कार्यशाला में कुल मिलाकर 100 से अधिक छात्राओं ने सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों को पीडिलाइट द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
यह सप्ताह रचनात्मकता, संस्कार और आत्मनिर्भरता की दिशा में झरिया शाखा का एक प्रेरक और उल्लेखनीय प्रयास रहा।
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडे की रिपोर्ट

