कोयला लोडिंग में मनमानी के खिलाफ झरिया विधायक ने जताई नाराजगी..

कोयला लोडिंग में मनमानी के खिलाफ झरिया विधायक ने जताई नाराजगी..

बीसीसीएल अधिकारियों की सांठगांठ से सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग कंपनी को फायदा पहुंचाने का लगाया डियो धारको ने आरोप..

धनबाद(DHANBAD):बीसीसीएल कंपनी अंतरगर्त पुटकी गोपालिकचक स्थित पीबी एरिया में संचालित सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग में कोयला लोडिंग को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता जा रहा है। कोयला डीओ धारकों द्वारा कोयले में मिलावट और भेदभाव की शिकायतों के बीच झरिया विधायक रागिनी सिंह खुद मौके पर पहुंचीं। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद पीबी एरिया के महाप्रबंधक से इस बाबत बात करते हुए आउटसोर्सिंग कंपनी व अधिकारियों की मिली भगत पर अपनी नाराजगी जताई वही कार्य स्थल का निरीक्षण कर इसे सुधारे जाने का निर्देश दिया, वही मौके से कोल इंडिया चेयरमैन सहित बीसीसीएल सीएमडी को दूरभाष पर फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी और जल्द कार्रवाई नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी भी दी।इस दौरान स्थानीय डीओ धारकों और ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी कोयले में पत्थर मिलाकर सप्लाई कर रही है, जिससे उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। साथ ही, बताया गया कि कई ट्रकों को 15-15 दिन तक खड़ा रखा जा रहा है, जबकि दूसरी ओर मनचाहे डीओ धारकों को बेहतर गुणवत्ता का कोयला दिया जा रहा है। वही झरिया विधायक रागिनी सिंह ने आरोप लगाया कि आउटसोर्सिंग कंपनी पूरी तरह मनमानी कर रही है और इसमें बीसीसीएल के अधिकारियों और स्थानीय पुलिस की मिलीभगत भी है। उन्होंने यह भी बताया कि रात के अंधेरे में अवैध रूप से ओवरलोड कोयला भेजा जा रहा है, जबकि स्थानीय डीओ धारक परेशान होकर बेरोजगारी और घाटे का शिकार हो रहे हैं। जबकि इस संबंध में क्षेत्रीय जीएम का कहना है कि कोयला लोडिंग पूरी तरह नियम और नंबर सिस्टम के तहत किया जा रहा है। अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय डीओ धारक रणजीत रवानी ने बताया कि पहले भी कोयला उठाव को लेकर इसी तरह विवाद खड़ा किया गया था और उनके खिलाफ दो रंगदारी केस भी दर्ज कराए गए हैं। उन्होंने मांग की कि मैन्युअल लोडिंग की व्यवस्था की जाए, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिले और कोयले की गुणवत्ता में सुधार हो सके।

NEWS ANP के लिए धनबाद से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *