केन्दुआडीह NH सड़क चालू करने की मांग को लेकर चैंबर व्यवसायियों का आहुत बंद सफल..करकेंद से पुटकी तक बाज़ार रहा बंद..

केन्दुआडीह NH सड़क चालू करने की मांग को लेकर चैंबर व्यवसायियों का आहुत बंद सफल..करकेंद से पुटकी तक बाज़ार रहा बंद..

धनबाद(DHANBAD): केंदुआडीह मे गैस रिसाव व धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग NH 32 क़ो भू धसान के 10 दिनों से बंद किये जाने के विरोध मे व्यावसायिक संगठनों ने शनिवार को स्वेच्छा से अपनी अपनी दुकान पूर्ण रूप से बंद किया.

केंदुआ पूटकी लोयाबाद धनबाद सहित दर्जनो जगहों के चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के लोगो ने केंदुआडीह भू धसान स्थल के समीप अनिश्चितकाल धरने में बैठे धनबाद विधायक राज सिन्हा क़ो अपना समर्थन दिया वही बंदी का असर सभी जगहों पर दिखा. बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी-अपनी दुकान प्रतिष्ठान को बंद कर विधायक राज सिन्हा की द्वारा दी जा रही धरना स्थल पर पहुंचे. जिला प्रशासन व BCCL प्रबंधक के खिलाफ नारेबाज़ी किया
वही धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा की साजिश की तहत लोगो मे भय कायम कर जिला प्रशासन व BCCL प्रबंधक केंदुआडीह के लोगो क़ो उजाड़ना चाहती हैं. 10दिन बीत जाने के बाद भी धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग क़ो अबतक ठीक नहीं किया बेरकाटिंग लगा रास्ता बंद कर दिया. मार्ग बंद होने से व्यवसाय एम आम लोगो क़ो काफी असर पर रहा जबतक NH 32 और प्रभावित लोगों को सुरक्षित विस्थापन नहीं कर दिया जाता तब तक हमारा धरना जारी रहेगा

वही धनबाद चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन गोयनका ने कहा की जिला प्रशासन एवंBCCL प्रबंधक की लापरवाही के कारण धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग आज बंद हैं जल्द ही इसका समाधान नहीं हुआ तो हमलोग पूरा धनबाद जिला का चक्का जाम करेंगे
वही चेम्बर के अजय नारायण लाल ने भी कहा की साजिश की तहत केंदुआ क़ो उजाड़नाचाहती हैं जो हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे अगर मार्ग जल्द चालू नहीं हुआ तो हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे

बाइट धनबाद विधायक राज सिन्हा
बाइट चेतन गोयनका चेम्बर अध्यक्ष धनबाद
बाइट अजय नारायण लाल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *