कुईयॉ सोलोआना में अखंड हरिकीर्तन का किया गया शुभारंभ…

कुईयॉ सोलोआना में अखंड हरिकीर्तन का किया गया शुभारंभ…

बलियापुर(BALIYAPUR): तिसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आमटाल पंचायत के कुईयॉ सोलोआना हरि मंदिर प्रांगण में 24 प्रहर अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ शनिवार किया गया. पुरोहित बलराम चटर्जी और वैष्णव सुरेश दास एवं हारू दास के द्वारा पूरी विधि विधान के साथ अखंड हरि कीर्तन आरंभ किया गया. इस अवसर पर मंदिर को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। आस-पास का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। अगले तीन दिनों तक निरंतर हरि नाम संकीर्तन जारी रहेगा। प्रथम दिन में निरसा के रंगदल द्वारा रंग कीर्तन एवं लीला कीर्तन श्रीमती रूपा दासी (सुंदरबन,24 परगना) के द्वारा प्रस्तुत किया जाए। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के सदस्य युवा एवं वरिष्ठ तथा ग्रामीणों द्वारा सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अखंड हरि कीर्तन में काफी संख्या में लोग जुटे थे।

NEWSANP के लिए बलियापुर से भोला बाउरी ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *