कुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से केरल में की शादी…

कुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से केरल में की शादी…

DESK: प्रयागराज के कुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वायरल हुई इंदौर की मोनालिसा भोसले एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस बार वजह उनका प्रेम विवाह है। मोनालिसा ने मुस्लिम युवक फरमान खान से मंदिर में शादी कर ली है। इस शादी के मोनालिसा का परिवार खिलाफ था। दोनों ने परिवार के विरोध बचने के लिए पहले पुलिस सुरक्षा भी मांगी थी।

जानकारी के अनुसार यह विवाह केरल के अरुमानूर स्थित नैनार मंदिर में हुआ। इस मौके पर राज्य के शिक्षा मंत्री वी. शिवांकुट्टी, माकपा के राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन, राज्यसभा सांसद ए.ए. रहीम सहित कई राजनीतिक नेता मौजूद रहे। विवाह समारोह सादगी के साथ हुआ।

कुंभ मेले से मिली थी पहचान

मोनालिसा भोसले पिछले साल प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले के दौरान रुद्राक्ष की माला बेचते हुए एक वीडियो के जरिए इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गई थीं। एक कंटेंट क्रिएटर द्वारा साझा किए गए उस वीडियो के बाद वह रातोंरात चर्चा में आ गई थीं। उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी।

परिवार के विरोध के बीच लिया फैसला

मोनालिसा ने बताया कि उनके परिवार को यह रिश्ता पसंद नहीं था। वे किसी अन्य व्यक्ति से शादी करने का दबाव बना रहे थे। मैं वयस्क हूं। मुझे अपने फैसले लेने का अधिकार है।

फिल्मी दुनिया में भी मिल रहे मौके

दूल्हे फरमान खान पेशे से अभिनेता बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों की मुलाकात इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हुई थी। उनकी प्रेम कहानी करीब छह महीने पुरानी है। मोनालिसा को मलयालम सिनेमा में काम के प्रस्ताव भी मिले हैं। वह भविष्य में केरल में ही बसने की योजना बना रही हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *