किशोरियों के लिए निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…21 लड़कियों को लगाई गई वैक्सीन…

किशोरियों के लिए निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…21 लड़कियों को लगाई गई वैक्सीन…

धनबाद(DHANBAD): नवरात्रि के पावन अवसर पर दिनांक २२/९/२५ को न्यू श्री क्लिनिक, लूबी सर्कुलर रोड,न्यूबर्ग पल्स डायग्नोस्टिक एवं इनर व्हील माइलस्टोन क्लब, धनबाद के संयुक्त तत्वावधान से किशोरियों के लिए निशुल्क सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण शिविर का आयोजन न्यु श्री क्लिनिक, लूबी सर्कुलर रोड में किया गया! शिविर में २१ लड़कियों को वैक्सीन लगाई गई ।

डॉ नीतू सहाय ने सभी किशोरियों और महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर की बढ़ती व्यापकता,ह्युमन पैपिलोमा वायरस और उसके घातक स्ट्रेंस के संक्रमण से होने वाले दुष्प्रभाव ,सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए उच्च गुणवत्ता वाके परीक्षण जांच ( पैप स्मीयर टेस्ट) एवं सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण के विषय में जानकारी दी!

मौके पर डॉ नीतू सहाय, डॉ विभास सहाय न्यूबर्ग पल्स डायग्नोस्टिक के कर्मचारी , इनर व्हील माइलस्टोन क्लब, धनबाद के मेंबर्स लीना झा, ऋतु श्रीवास्तव, गीता चौबे, इंद्रा महापात्रा, एवं रुक्मणी झा, रूपेश सिंहा जी,बिकास जी, श्वेता, ऋचा, रूबी और न्यू क्लिनिक के सभी नर्सेस और स्टाफ,प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सदस्य मौजूद थे ।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह कि रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *