काम से बैठाये जाने पर आहत ठेका मजदूर मौत को गले लगाने की दी धमकी, बंद कोलियरी के चाणक उपर जा चढ़ बैठा, अधिकारियों एवं ठेकेदार के घंटों छूटे पसीने..

काम से बैठाये जाने पर आहत ठेका मजदूर मौत को गले लगाने की दी धमकी, बंद कोलियरी के चाणक उपर जा चढ़ बैठा, अधिकारियों एवं ठेकेदार के घंटों छूटे पसीने..

झरिया (DHANBAD):झरिया के सेल जीतपुर कोलियरी में कार्यरत ठेका मजदूर बिरजू कुमार गुप्ता को काम से हटाए जाने के विरोध में आहत ठेका मजदूर बिरजू कुमार गुप्ता ने सेल जीतपुर कोलियरी के बंद चाणक के ऊपर चढ़ गया और अपनी जीवन लीला समाप्त करने की धमकी देते हुए घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा किया। इधर घटना की जानकारी मिलते सेल कोलियरी के अधिकारी एवं ठेकादार के साथ बड़ी संख्या में लोगों की हुजूम उक्त स्थल पहुंच गई। लोगों ने चणक के उपर से नीचे उतारने के लिए उसे काफी समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन बिरजू अपनी मांग को लेकर आड़े हुए था कि जबतक हमें अपने काम पर वापस नहीं लिया जाएगा तो मैं अपनी जीवन लीला चणक के उपर से छलांग लगा कर त्याग दूंगा। भूखे मरने से अच्छा है मौत को गले लगाना। मजदूर बिरजू की हरकत से सेल जीतपुर कोलियरी अधिकारियों एवं ठेकादार को घंटों पसीना छूटते रहे।सेल अधिकारियों एवं ठेकदार के घंटो समझने एवं पुण: काम पर रखे जाने का आश्वासन मिलने के बाद ठेका मजदूर बिरजू कुमार गुप्ता को कोलियरी के चाणक पर से नीचे उतरा गया।
इधर चाणक के उपर चढ़ने वाला ठेका मजदूर बिरजू कुमार गुप्ता ने मीडिया को बताया कि ठेकदार के द्वारा मुझे बीते तीन दिन पहले काम से हटा दिया गया था,ठेकादार से पुनः काम मांगने पर काम नहीं दे रहा था जिसके विरोध में मैं सेल जीतपुर कोलियरी के चाणक् के ऊपर चढ़ गया और मैं निश्चय किया कि भूखे मरने से अच्छा मौत को गले लगाना। वहीं हमारी परेशानियों को समझते हुए सेल महाप्रबंधक और ठेकादार ने मुझे पुनः काम पर रखने का आश्वासन दिया है।

NEWS ANP के लिए झरिया से अनिल मुंडा का रिपोर्ट,,

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *