कांग्रेस ने संगठन सृजन के तहत प्रखंड स्तर पर किया बैठक,बड़ी संख्या मे कार्यकर्त्ता रहे मौजूद..

कांग्रेस ने संगठन सृजन के तहत प्रखंड स्तर पर किया बैठक,बड़ी संख्या मे कार्यकर्त्ता रहे मौजूद..

झरिया (JHARIA): कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत सोमवार को आर एस पैलेस गार्डन फुलारीबाग झरिया में झरिया नगर / प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक जिलाध्यक्ष चयन के लिए रायशुमारी करने अपने सात दिवसीय दौरे पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पर्यवेक्षक विधायक दिनेश गुर्जर, शिल्पी तिर्की कृषी मंत्री, प्रवेक्षक अशोक कुमार चौधरी, डाॅ एम तौशिफ झरिया पहुंचें।जहां बड़ी संख्या मे कार्यकर्ताओ से खचाखच भरे हाॅल में बैठक को संबोधित करते हुए एआईसीसी प्रवेक्षक दिनेश गुर्जर ने कहा राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओ को यह ताकत दिया है कि जिलाध्यक्ष का चयन कार्यकर्ताओ की रायशुमारी से होगा। AICC पर्यवेक्षक विधायक दिनेश गुर्जर ने कहा झरिया नगर प्रखंड के कार्यकर्ताओ की आवाज राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव केसी वेणुगोपाल जी तक पहुंचा दुंगा। और जल्द ही जिलाध्यक्ष चयन पर निर्णय होगा। झारखंड सरकार कि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा हमलोग आप सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ से जानने आए हैं कि जिलाध्यक्ष का नाम का सुझाव सभी प्रवेक्षको अलग अलग मिलकर दें ।आप सभी की राय गुप्त रखा जाएगा। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कांग्रेस संगठन को पंचायत वार्ड स्तर पर और सशक्त बनाना है। प्रदेश पर्यवेक्षक अशोक कुमार चौधरी ने धनबाद जिला में संगठन सृजन कार्यक्रम की सफलता के लिए धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी को बधाई दिया । आज झरिया में जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ नेताओ में उत्साह था। प्रवेक्षक डाॅ एम तौशिफ ने कहा जिलाध्यक्ष चयन को लेकर पुरे देश मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ मे उत्साह है।

बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह अपने संबोधित मे कहा झरिया में निर्भीक होकर अपने विचार कांग्रेस संगठन हीत मे चारो प्रवेक्षको से मिलकर दें। राहुल गांधी ने कहा है जो महीना में एकबार कांग्रेस की मिटिंग बैठक के लिए समय नही दे सकता उसे पदाधिकारी नही बनाना चाहिए।
बैठक समाप्ती के बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ से अलग अलग बंद कमरे मे रायशुमारी किया, लगभग चार घंटे के तक सबकी बातें सुनी। बैठक मे अखिल भारतीय कांग्रेस के पर्यवेक्षक विधायक दिनेश गुर्जर, झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, प्रदेश प्रवेक्षक अशोक चौधरी, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सह प्रवेक्षक डाॅ एम तौशिफ, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव मदन महतो, प्रदेश सचिव शमशेर आलम, पंकज मिश्रा, रविरंजन सिंह, मुख्तार खान, राजेश्वर यादव नवनीत नीरज योगेन्द्र सिंह योगी, कुमार गौरव, गोपाल कृष्ण चौधरी, अनूप सिंह डेविड, प्रखंड अध्यक्ष इम्तियाज अली, नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार साव, झरिया नगर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष
वीरेंद्र यादव, वीरेंद्र बहादुर सिंह, प्रीतम रवानी, रत्नेश यादव, इम्तियाज अली कृष्णा पटेल निसार अहमद भोला सिंह,किशोर कुमार, बिजेंद्र गुप्ता, प्रमोद चंद्रवंशी चंदन मोदक आफताब आलम,रवी सिंह, अशोक लाल बरनवाल, सुमन सोनार, मणि भूषण तिवारी, सूरज वर्मा, छोटू गुप्ता, महेश शर्मा, राजू झा, अशोक मालाकार, धर्मेंद्र साहू, राजेंद्र साहू, अमित शाह, गोपाल साव आदि मौजूद थे,

NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *