कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ शोक सभा का आयोजन…

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ शोक सभा का आयोजन…

कांग्रेस परिवार के लिए व्यक्तिगत तौर पर बताया अपूर्णीय क्षति.. संतोष सिंह

धनबाद( DHANBAD): धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय धनबाद में शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि विगत दिनों कांग्रेस ने अपने कई वरिष्ठ साथियों को खोया है जिसके कारण पार्टी को अपूरणीय क्षति का सामना करना पड़ा है। अपने दिवंगत नेता इंटक के मजदूर नेता पूर्व सांसद स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे , धनबाद कांग्रेस महासचिव स्वर्गीय दिनेश सिंह , और स्वर्गीय कांग्रेस सेवा दल के कन्हाई पासवान, आदि को श्रद्धांजलि देने हेतु 12 जुलाई 2025 को धनबाद कांग्रेस के धनबाद जिला कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
सभा में दिवंगत नेताओ की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया, एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उनकी याद में, उपस्थित विभिन्न लोगों ने अपने संस्मरण सुनाए और उन्हें याद किया।
शोक सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कांग्रेस परिवार के लिए और व्यक्तिगत तौर पर इसे एक अपूरणीय क्षति बताया ,जिसकी निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं है।
शोक व्यक्त करने वालों में धनबाद कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राशीद रजा अंसारी, राम गोपाल भुवानिया , मदन महतो श्री अक्षयवर कुमार प्रसाद, महेंद्र दुबे, रमेश जिंदल, शैलेश कुमार सिंह, मृत्युंजय सिंह, रितेश सिंह, देवेंद्र कुमार, दिनेश पासवान, पप्पू पासवान, संजय कुमार, पप्पू सिंह आशीष सिंह, कामता पासवान, सत्यानंद पांडे, प्रमोद कुमार, रवि रंजन सिंह, नवीन सिंह, वीरेंद्र पासवान, पप्पू पांडेय, एवं कार्यालय प्रभारी मधुसूदन सिंह चौधरी उपस्थित थे।


NEWS ANP के लिए धनबाद से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *