कर्नाटक की महिला में पाया गया अनोखा ब्लड ग्रुप, दुनिया में सामने आया पहला मामला, हर कोई हैरान…

कर्नाटक की महिला में पाया गया अनोखा ब्लड ग्रुप, दुनिया में सामने आया पहला मामला, हर कोई हैरान…

नई दिल्ली(NEW DELHI): कर्नाटक के कोलार जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल एक महिला को कार्डियक अरेस्ट को बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसका ब्लड ग्रुप चेक करने के लिए सैंपल लैब भेजा। लैब असिस्टेंट की जांच में जो रिपोर्ट सामने आई उसने सभी को हैरान कर दिया।

38 वर्षीय महिला में एक नया ब्लड ग्रुप पाया गया है। यह ब्लड ग्रुप अब तक दुनिया में कहीं भी नहीं देखा गया था। हार्ट की सर्जरी के लिए भर्ती कराई गई महिला का ब्लड ग्रुप O RH+ था, जो कि आम है। लेकिन कोई भी O पॉजिटिव ब्लड यूनिट उसके ब्लड से मैच नहीं हो हुआ। इसके बाद गहन जांच के लिए ब्लड सैंपल को रोटरी बैंगलोर टीटीके ब्लड सेंटर भेजा गया।

परिवार के 20 लोगों का लिया गया सैंपल
बैंगलोर में आधुनिक तरीके से ब्लड की जांच की गई लेकिन महिला का ब्लड सभी टेस्ट सैंपल्स के साथ मेल नहीं खा रहा था। परिवार के करीब 20 लोगों के सैंपल भी लिए गए, लेकिन किसी का ब्लड महिला के ब्लड सैंपल से मैच नहीं हुआ।

रोटरी बैंगलोर टीटीके ब्लड सेंट के डॉ. अंकित माथुर ने बताया कि मामले को काफी सावधानी से लिया गया। महिला का ऑपरेशन बिना ब्लड के ट्रांसफर के सफलतापूर्वक हो गया है। महिला और उसके परिवार के ब्लड सैंपल को ब्लड ग्रुप रेफरेंस लेबोरिटी यूके भेजा गया। दस महीने की रिसर्च के बाद एक नया ब्लड ग्रुप एंटीजन मिला, जिसे CRIB नाम दिया गया। यह रिसर्च जून 2025 में इटली में हुई ISBT की एक मीटिंग में बताई गई।

किसी ब्लड सैंपल से नहीं मैच हुआ महिला का ब्लड
रोटरी बैंगलोर टीटीके ब्लड सेंटर के डॉ. अंकित माथुर ने बताया कि टीम ने एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, ‘एडवांस तकनीकों से पता चला कि उनका ब्लड सभी टेस्ट सैंपल्स से मेल नहीं खा रहा था। यह एक दुर्लभ ब्लड टाइप हो सकता है। इसलिए, हमने परिवार के सदस्यों के ब्लड सैंपल लिए, लेकिन कोई मैच नहीं मिला।’

कैसे रखा गया CRIB नाम?
CRIB नाम में सीआर का मतलब ‘क्रोमर’ और आईबी का मतलब ‘इंडिया’, ‘बैंगलोर’ है। डॉ. माथुर ने यह भी कहा कि रोटरी बैंगलोर टीटीके ब्लड सेंटर ने दुर्लभ ब्लड डोनर रजिस्ट्री शुरू की है। वे पहले भी कई दुर्लभ ब्लड टाइप के मरीजों की मदद कर चुके हैं।

NEWSANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *