धनबाद(निरसा): मैथन सिरामिक लिमिटेड के सीएसआर मद से मध्य विद्यालय कापासारा चिरकुंडा में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मैथन सिरामिक की मालकिन रितिका अग्रवाल, वार्ड पार्षद अभिषेक दास, गोबिंद प्रसाद और विद्यालय के प्रधानाध्यापक स्वामीनाथ यादव सहित शिक्षक गण उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर की। इसके बाद सभी अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता भेंट कर और शाल ओढ़ाकर किया गया। अभिभावकों ने विद्यालय को बेहतर बनाने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए अपने विचार रखे।
रितिका अग्रवाल ने कहा कि मैथन सिरामिक का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में बच्चों को प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि कंपनी क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में मुलभूत सुविधाएं देने के लिए काम कर रही है और इसके लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। मैथन सिरामिक ने विद्यालय भवन का जीर्णोद्धार करने के लिए काम किया है और आगे भी ऐसे कार्य करती रहेगी।
NEWS ANP के लिए निरसा संतोष कुमार की रिपोर्ट

