कप्तानी से हटने के बाद भी विशेष उपलब्धि के लिए रोहित शर्मा को मिला CEAT क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स….

कप्तानी से हटने के बाद भी विशेष उपलब्धि के लिए रोहित शर्मा को मिला CEAT क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स….

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे कप्तान के पद से हटाए जाने के बाद रोहित शर्मा को को खास सम्मान दिया गया है। सीएट क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स का मंगलवार को एलान हुआ, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को सम्मानित किया है।

कप्तानी से हटाए जाने के बाद ये रोहित पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए थे। रोहित को स्पेशल मोमेंटो दिया। रोहित को ये खास सम्मान भारत को 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाने के लिए मिला है। उनकी कप्तानी में भारत ने इसी साल ये खिताब जीता था जो 2013 के बाद भारत का पहला चैंपियंस ट्रॉफी खिताब था।

इसके अलावा कई अन्य कैटेगरी में अवॉर्ड दिए। संजू सैमसन को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। वहीं वरुण चक्रवर्ती को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। वनडे टीम के उप-कप्तान नियुक्त किए गए श्रेयस अय्यर को सीएट जियोस्टार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को वनडे बैटर ऑफ द ईयर सम्मान मिला। उन्हीं के देश के मैट हेनरी को वनडे बॉलर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला।

अंगकृष रघुवंशी को इमरजिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। वहीं श्रीलंका के प्रभात जयसूर्या को टेस्ट बॉलर ऑफ द ईयर चुना गया। हर्ष दुबे को सीएट डॉमेस्टिक क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया यानी घरेलू क्रिकेट का बेस्ट खिलाड़ी।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *