ऑल नोबिलियंस अचीवर्स एसोसिएशन – द ग्लोबल कोलकाता की कोर टीम ANAA-TG कोलकाता 4.0 के चौथे संस्करण की तैयारियों में उत्साहपूर्वक मिली…

ऑल नोबिलियंस अचीवर्स एसोसिएशन – द ग्लोबल कोलकाता की कोर टीम ANAA-TG कोलकाता 4.0 के चौथे संस्करण की तैयारियों में उत्साहपूर्वक मिली…

डिगवाडीह(DHANBAD): डी नोबिली स्कूल, डिगवाडीह, सीएमआरआई, सिजुआ, मुगमा एवं मैथन के वर्ष 1981 से 2017 तक के पूर्व छात्र-छात्राएं कोलकाता के साल्ट लेक सेक्टर-V स्थित आरडीबी बुलेवार्ड में आयोजित एक योजना बैठक में सम्मिलित हुए।

इस बैठक में डी नोबिली परिवार की विविधता एवं एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। सूचना प्रौद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, खनन, भूविज्ञान, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, उद्यमिता, शिक्षा एवं सामाजिक विज्ञान जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पेशेवरों ने सक्रिय रूप से अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।

कार्यक्रम की व्यवस्था सिजुआ के पूर्व छात्र अमिताभ रॉय ने किया, जबकि कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी और जानकारी को साझा ANAA-TG के संस्थापक सदस्य मयंक सिंह ने निभाई।

बैठक में ब्रोतोति दासगुप्ता, सुदीप्तो पालित, मृगांक गुप्ता, अमिताभ चक्रवर्ती, श्रेया मित्रा, सुदेशना दत्ता, सुमित देवरालिया, कर्ण सिंह, रोमिता सिंह, शंकर कुमार, आदित्य वर्मा प्रतिष्ठित नोबिलियंस उपस्थित रहे।

आगामी पुनर्मिलन समारोह का एक प्रमुख आकर्षण डी नोबिली स्कूल की सभी सात शाखाओं के बीस से अधिक सेवानिवृत्त शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति होगी, जो इस आयोजन को भावनात्मक, प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय बनाएगी।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने ANAA-TG कोलकाता 4.0 को अब तक के सबसे भव्य एवं यादगार पूर्व छात्र सम्मेलन के रूप में आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया, जिसमें विभिन्न पीढ़ियों के नोबिलियंस एक मंच पर एकत्रित होंगे।

संभावित तिथि: रविवार, 29 नवम्बर 2026

ANAA-TG कोलकाता 4.0 मित्रता, उपलब्धियों, यादों एवं डी नोबिली की गौरवशाली परंपरा का एक भव्य उत्सव होगा।

“साथ बढ़ें • साथ प्रेरित करें”

ANAA-TG
ऑल नोबिलियंस अचीवर्स एसोसिएशन – द ग्लोबल

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *