एसएसपी ने किया महुदा व भाटड़ीह थाना का औचक निरीक्षण…

एसएसपी ने किया महुदा व भाटड़ीह थाना का औचक निरीक्षण…

धनबाद(DHANBAD): एसएसपी प्रभात कुमार ने सोमवार को महुदा थाना एवं भाटडीह ओपी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का जायजा लिया और थाना प्रभारी से लंबित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, थाना परिसर की स्वच्छता, मालखाना की स्थिति एवं कर्मियों की उपस्थिति का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपराधिक गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लायी जाए ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *