एफसीआई के आवास खाली करने के आदेश के खिलाफ मनोहरटाँड़ वासियों ने निकाला आक्रोश रैली…

एफसीआई के आवास खाली करने के आदेश के खिलाफ मनोहरटाँड़ वासियों ने निकाला आक्रोश रैली…

एफसीआई के खिलाफ भड़का मनोहरटांड एवं एस एल टु के लोगों का गुस्सा : कौशल सिंह।

धनबाद(SINDRI): मनोहरटाँड़ के लगान ग्राउंड से मनोहरटांड एवं एस एल टू के आवासों को खाली करने के एफसीआई प्रबंधन के आदेश के बाद लोगों ने सोमवार को सैकड़ों की संख्या के साथ आक्रोश रैली निकाला। आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में युवा, वृद्ध, महिलाएँ व बच्चे शामिल होकर घर खाली नहीं करने की आवाज बुलंद की। आक्रोश रैली लगान ग्राउंड निकलने से पूर्व बजरंगबली का आशीष लिया, उसके बाद बिनोद बिहारी चौक होते हुए अम्बेडकर चौक पर समाप्त हुआ।
आक्रोश रैली का नेतृत्व कर रहे झारखंड बचाओ संग्राम समिति के अध्यक्ष कौशल सिंह ने कहा कि मनोहरटाँड़ वासियों ने आवास के मुद्दे पर एकजुटता दिखाई है। यह साबित करता है कि एफसीआई के खिलाफ महांसग्राम छिड़ गया है। कौशल सिंह से पूर्व कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रास बिहारी यादव, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता बमभोली सिंह एवं अन्य ने भी रैली में सम्मिलित लोगों के जोश को ऐसे ही आगे के लिए बना कर रखने की बात कही। साथ ही एफसीआई को दलाल मैनेजमेंट कहा। आक्रोश रैली में शामिल महिलाएँ हाँथों में तख्तियाँ लेकर चल रहे थे। इन तख्तियों पर हेमंत है तो हिम्मत है, देबदास अधिकारी मुर्दाबाद, देबदास अधिकारी की परिसंपत्तियों की जाँच हो, झारखण्ड सरकार जिंदाबाद लिखा था। स्थानीय लोग झारखंड बचाओ संग्राम समिति और काँग्रेस के झंडे के साथ आक्रोश रैली में शामिल हुए।
आक्रोश रैली में कौशल सिंह, रास बिहारी यादव, बमभोली सिंह, अम्बुज शर्मा, अमित सिंह, नीतीश सिन्हा, सुनील सिंह, एस डी महतो, राहुल कुमार, उषा सिंह, सुनीता उपाध्याय, हेमलता देवी, रूपा पालित, तापसी देवघरिया, पुष्पा महतो, कल्पना देवी के साथ सैकड़ों महिला, पुरुष एवं बच्चे मौजूद रहे.

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *