एग्जिट पोल बोले, नगर निगमों में BJP+ की बल्ले-बल्ले…

एग्जिट पोल बोले, नगर निगमों में BJP+ की बल्ले-बल्ले…

मुंबई(MUMBAI): महाराष्ट्र की सियासत का तापमान अब चरम पर है। मुंबई समेत राज्य के 29 नगर निगमों के चुनाव गुरुवार को तमाम गहमागहमी, जोड़-तोड़ और सियासी दांव-पेच के बीच पूरे हो गये। अब शुक्रवार की मतगणना पर सबकी नजरें टिकी हैं, लेकिन उससे पहले ही एग्जिट पोल के नतीजों ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। एग्जिट पोल के संकेत साफ हैं कि भाजपा और उसके सहयोगी दल मजबूत बढ़त में है, वहीं, शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही हैं। एग्जिट पोल की पहली तस्वीर एक्सिस माय इंडिया ने दिखाई है। जिसमें भाजपा+ को 131 से 151 सीटें, शिवसेना (यूबीटी)+ को 58 से 68 सीटें, कांग्रेस+ को 12 से 16 सीटें, अन्य को 6 से 12 सीटें। डीवी रिसर्च के अनुमान भी मिलते-जुलते हैं, भाजपा गठबंधन को 107 से 122 सीटें, ठाकरे बंधुओं के गठबंधन को 68 से 83 सीटें, कांग्रेस + वंचित को 18 से 25 सीटें, एनसीपी (अजित पवार) को 2 से 4 सीटें, अन्य को 8 से 15 सीटें मिलते दिखाई है। JVC के एग्जिट पोल में भी तस्वीर लगभग वही है, जिसमें भाजपा गठबंधन को 138 सीटें, उद्धव ठाकरे गठबंधन को 59 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें एवं अन्य को 7 सीटें मिलने का दावा किया गया है। लोकशाही रुद्र के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा गठबंधन को 115 से 130 सीटें, शिवसेना गठबंधन को 67 से 82 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 22 से 27 सीटें मिल सकती है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *