उत्तर धाधका में भाजपा के जनसंपर्क अभियान के दौरान जरूरतमंदों के बीच किए गए वस्त्र वितरण…

उत्तर धाधका में भाजपा के जनसंपर्क अभियान के दौरान जरूरतमंदों के बीच किए गए वस्त्र वितरण…

आसनसोल(WRST BENGAL): आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 21 के बूथ संख्या 214, मंडल 4 अंतर्गत उत्तर धाधका क्षेत्र में भाजपा नेता सह समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार इससे पहले भी कृष्णा प्रसाद ने वार्ड संख्या 48 के बूथ संख्या 182, मंडल 2 स्थित देव स्कूल के पास जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण किया था। उनके इस सामाजिक पहल से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

जनसंपर्क अभियान के दौरान कृष्णा प्रसाद ने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि इन समस्याओं को वह अपने वरिष्ठ नेताओं के समक्ष रखकर समाधान कराने का प्रयास करेंगे।
इस मौके पर भाजपा के कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *