ईरान पर युद्ध के लिए धर्म की आड़ लेने लगा अमेरिका… सैनिको से कहा…ये धर्मयुद्ध है…

ईरान पर युद्ध के लिए धर्म की आड़ लेने लगा अमेरिका… सैनिको से कहा…ये धर्मयुद्ध है…

DESK: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच एक नया विवाद सामने आया है। कई अमेरिकी सैनिकों ने आरोप लगाया है कि सैन्य कमांडर ईरान के साथ युद्ध को बाइबिल की एंड-टाइम भविष्यवाणियों से जोड़कर पेश कर रहे हैं।

वरिष्ठ पत्रकार जोनाथन लार्सन की सबस्टैक रिपोर्ट के अनुसार, सैनिकों को दिए गए कुछ आधिकारिक ब्रीफिंग में जीसस की वापसी और आखिरी विनाशकारी युद्ध जैसे धार्मिक संदर्भों का उल्लेख किया गया।

मिलिट्री रिलिजियस फ्रीडम फाउंडेशन ने बताया कि उसे अमेरिकी सशस्त्र बलों के सैनिकों से 110 से अधिक शिकायतें मिली हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ये शिकायतें कम से कम 30 सैन्य ठिकानों और 40 से ज्यादा यूनिट्स से जुड़ी हुई हैं। कई शिकायतों में कहा गया है कि कुछ कमांडर युद्ध को ईश्वर की योजना का हिस्सा बताते हुए बाइबिल की भविष्यवाणियों का हवाला दे रहे हैं।

लार्सन की रिपोर्ट में दर्ज एक शिकायत के अनुसार, एक कमांडर ने नॉन-कमीशंड ऑफिसर्स को संबोधित करते हुए ईरान युद्ध को सीधे बाइबिल की भविष्यवाणी से जोड़ दिया। शिकायत में कहा है कि कमांडर ने अधिकारियों से कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यीशु ने अभिषेक किया है ताकि वे ईरान में संकेत की आग जलाएं, जिससे आर्मागेडन शुरू हो और उनकी पृथ्वी पर वापसी का मार्ग बने।

एक अन्य ईमेल में एक सैनिक ने बताया कि उनकी यूनिट, जो फिलहाल ईरान के युद्ध क्षेत्र से बाहर लेकिन रेडी-सपोर्ट स्थिति में है, वहां भी इसी तरह का संदेश दिया गया। एनसीओ ने लिखा कि कमांडर ने नेताओं को सैनिकों तक यह संदेश पहुंचाने के लिए कहा कि यह युद्ध ईश्वर की दिव्य योजना का हिस्सा है।

उन्होंने बाइबिल की बुक ऑफ रिवेलेशन से आर्मागेडन और यीशु की वापसी से जुड़े कई संदर्भ भी बताए। इस शिकायत को 15 सैनिकों की ओर से एमआरएफएफ को भेजा गया था, जिनमें कम से कम 11 ईसाई, एक मुस्लिम और एक यहूदी सैनिक शामिल थे।

शिकायत करने वाले एनसीओ ने चेतावनी दी कि इस तरह के धार्मिक बयान यूनिट की एकता और मनोबल को नुकसान पहुंचा सकते हैं। शिकायत में कहा कि ऐसे बयान मोराल और यूनिट कोहेजन को नष्ट करते हैं और संविधान की रक्षा की उस शपथ का उल्लंघन करते हैं जो हमने ली है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *