ईरान-इजरायल तनाव की अफवाह से धनबाद में गैस सिलेंडर की मांग बढ़ी, एजेंसियों पर लगी लंबी कतार…

ईरान-इजरायल तनाव की अफवाह से धनबाद में गैस सिलेंडर की मांग बढ़ी, एजेंसियों पर लगी लंबी कतार…

धनबाद(DHANBAD): पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच धनबाद में एलपीजी गैस को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती दिख रही है। गैस की संभावित कमी की अफवाह के कारण कई लोग गैस एजेंसियों के बाहर लाइन लगाकर सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

जानकारी के अनुसार धनबाद जिले में करीब 6.40 लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को 31 गैस एजेंसियों के माध्यम से गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाती है। इनमें 17 एजेंसियां इंडियन ऑयल की, जबकि 7-7 एजेंसियां भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की हैं। सामान्य दिनों में जिले में रोजाना करीब 16 हजार सिलेंडर की डिलीवरी होती है, लेकिन अफवाह फैलने के बाद यह संख्या बढ़कर लगभग 20 हजार तक पहुंच गई है।

गैस लेने पहुंचे चंद्र भूषण प्रसाद ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्थिति को देखते हुए लोग पहले से गैस लेने पहुंच रहे हैं। वहीं कुछ एजेंसियों में सर्वर की समस्या के कारण लोगों को थोड़ी परेशानी भी हो रही है।

स्थानीय निवासी आनंद दुबे ने बताया कि अभी गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ता अगर बुकिंग करते हैं तो गैस सिलेंडर घर तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही गैस बुक करें।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *