DESK:मीडिल ईस्ट में दहकी जंग की आग की लपटों से पूरी दुनिया के शेयर बाजार में हलचल मचा दी. लाल निशान पर बाजार बंद हो रहे हैं. जंग की विभीषिका के विकराल रूप लेने से भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट और चिंता पसरी हुई हैं. हमारा 50 शेयर्स वाला इंडेक्स NIFTY भी 25000 के नीचे ट्रेड कर रहा हैं. मिलाजुलाकर हालात बदले नहीं बल्कि पिछले डेढ़ साल से म्यूच्यूअल फण्ड और शेयर बाजार ने उतना रिटर्न्स नहीं दिया और उतार -चढाव देखने को मिल रहें हैं.
अब सवाल हैं कि जंग की हालात में म्यूच्यूअल फण्ड निवेशक क्या करें? क्या म्यूच्यूअल फण्ड से पैसा घाटे में ही निकाल ले? क्या अपना SIP बंद कर दे? या फिर अभी पैसा लगाना छोड़ दे? ये तमाम सवाल निवेशकों के मन में अभी उभरे रहें होंगे .
लेकिन इन सारे सवालों का जवाब यहीं हैं कि बिल्कुल नहीं घबराए और अपना निवेश जारी रखे. SIP किये हुए हैं तो इसे रोके नहीं अपना मासिक पैसा डालते रहें. क्योंकि अभी युद्ध के हालात हैं, बाद में ये ठीक होना हैं और फिर हमें अपने निवेश का अच्छा मुनाफा मिलेगा.
इसे एक उदाहरण देकर समझाना चाहुँगा कि पिछले चार साल से रूस -यूक्रेन का युद्ध चल रहा था. बावजूद बाजार ने अच्छा रिटर्न्स दिया. क्योंकि समय के साथ शेयर बाजार संभलता हैं और आगे बढ़ता हैं .पीछे लौटकर नहीं आता.
ऐसे कई और भयंकर युद्ध इतिहास में हुए हैं, लेकिन इसी बाजार ने बाद में बेहतरीन रिटर्न्स दिया और निवेशकों को मालामाल कर दिया. दरअसल, युद्ध, महामारी, आपदा, भूकंप में शेयर बाजार में गिरावट होती हैं. ज्यादा नहीं करोना महामारी के वक्त भी बाजार में भारी गिरावट हुई थी, लेकिन अगले डेढ़ -दो साल में शेयर बाजार और म्यूच्यूअल फण्ड निवेश ने पैसा डबल कर दिया.
इसीलिए ऐसे समय में अपना निवेश बरकरार रखे और इससे निकलने या बंद करने की न सोचे. अभी -अभी जिन्होंने SIP शुरू की हैं. उनका भी अभी protfolio लाल होगा, ऐसे वक्त में निवेश चालू रखना चाहिए.क्योंकि यहीं पैसा आगे बड़ा बनेगा और मुनाफा देगा.
अब सवाल हैं कि अगर कोई अभी म्यूच्यूअल फण्ड करना चाहता हैं तो क्या करना चाहिए? या फिर रुक जाना चाहिए?. दरअसल यह समय एक अवसर हैं, और निवेशकों को इसका फायदा उठाना चाहिए.
जो म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश करना चाहते हैं उन्हें SIP के जरिए Hybrid, Large cap और Flexi Cap फण्ड में पैसा लगाना चाहिए. जो एकमुश्त पैसा लगाना चाहते हैं. उन्हें धीरे -धीरे STP के जरिये पैसा डालना चाहिए.
ये तो तय हैं कि आपका निवेश बेहतर रिटर्न्स देगा. लेकिन ये तब देगा, जब आप धैर्य और भरोसा रखेंगे.क्योंकि जिसने भी पैसा बनाया हैं, वह अपने पैसे के साथ-साथ समय और धैर्य भी लगाया हैं.असल में इसी की कीमत के बदले ही आपको बड़ा पैसा मिलता हैं.
NEWSANP के लिए शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

