इस रोज से बंद हो जायेगा WhatsApp!

इस रोज से बंद हो जायेगा WhatsApp!

अगर आप व्हाट्सप्प चलाते हैं, तो ये खबर आपके काम की है। कंपनी ने बड़ा फैसला लिया है कि 8 सितंबर 2026 से Android 6.0 से पुराने वर्जन पर WhatsApp पूरी तरह बंद हो जायेगा। अगर आपका फोन Android 5.0 या 5.1 पर चल रहा है तो उस पर WhatsApp काम करना बंद कर देगा। Android 6.0 या उससे ऊपर वालों के लिये कोई परेशानी नहीं होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp लगातार नये फीचर्स जोड़ रहा है।

पुराने एंड्राइड वर्जन में व्हाट्सप्प बंद हो जायेगा
पुराने Android वर्जन और कमजोर हार्डवेयर पर ये फीचर्स सही से काम नहीं करते, बेहतर परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी के लिये कंपनी ने ये कदम उठाया है। भारत, ब्राजील, पाकिस्तान और कई एशियाई-अफ्रीकी देशों में अभी भी पुराने फोन बड़ी संख्या में इस्तेमाल हो रहे हैं, ऐसे में ये बदलाव लाखों लोगों को प्रभावित कर सकता है। प्रभावित यूजर्स को ऐप में पहले से अलर्ट मिलना शुरू हो गया है। नोटिफिकेशन में साफ लिखा है कि “8 सितंबर के बाद सर्विस उपलब्ध नहीं रहेगी।” वहीं, iPhone और iPad यूजर्स पर इस बदलाव का कोई असर नहीं पड़ेगा।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *