मोदी सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुये 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस का ऐलान किया है। 10.91 लाख रेल कर्मचारी बोनस के हकदार होंगे। कुल राशि 1,865.68 करोड़ रुपये, प्रति कर्मचारी अधिकतम 17,951 रुपये। लोको पायलट, ट्रैक मेंटेनर, स्टेशन मास्टर, गार्ड, तकनीशियन सहित ग्रुप C कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
बिहार को दोहरी सौगात
बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया (104 किमी) रेल दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी, लागत 2,192 करोड़।
यह प्रोजेक्ट गया, नवादा, राजगीर, नालंदा और पावापुरी जैसे तीर्थ स्थलों को जोड़ेगा।
कोयला, सीमेंट, क्लिंकर व फ्लाई ऐश की ढुलाई आसान होगी, 26 एमटीपीए माल यातायात बढ़ेगा।
बिहार में NH-139W (78.9 किमी) हाईवे निर्माण को भी हरी झंडी, लागत 3,822 करोड़।
नेशनल शिप बिल्डिंग मिशन
भारत के जहाज निर्माण और समुद्री क्षेत्र को मजबूती देने के लिए 69,725 करोड़ रुपये का पैकेज मंजूर।
घरेलू शिपयार्ड, समुद्री वित्तपोषण और ग्रीनफील्ड-ब्राउनफील्ड विकास पर जोर।
उक्त जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान दी।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

