इंतजार खत्म, भाजपा ने पहली सूची में जारी किए 71 उम्मीदवारों के नाम, यहां देखें…

इंतजार खत्म, भाजपा ने पहली सूची में जारी किए 71 उम्मीदवारों के नाम, यहां देखें…

बिहार(BIHAR): बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 9 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। बीजेपी की पहली उम्मीदवारों की सूची में सम्राट चौधरी के अलावा रामकृपाल यादव, संजीव चौरसिया, विजय सिन्हा, श्रेयसी सिंह और मंगल पांडे जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

विधानसभा क्षेत्रउम्मीदवार का नाम
बेतियारेणु देवी
रक्सौलप्रमोद कुमार सिन्हा
पिपराश्यामबाबू प्रसाद यादव
मधुबनराणा रणधीर सिंह
मोतिहारीप्रमोद कुमार
ढाकापवन जायसवाल
रीगाबैद्यनाथ प्रसाद
बथनाहाअनिल कुमार राम
परिहारगायत्री देवी
सीतामढ़ीसुनील कुमार पिंटू
बेनीपट्टीविनोद नारायण झा
खजौलीअरुण शंकर प्रसाद
बिस्फीहरिभूषण ठाकुर बचौल
राजनगरसुजीत पासवान
झंझारपुरनीतीश मिश्रा
छातापुरनीरज कुमार सिंह बबलू
नरपतगंजदेवंती यादव
फारबिसगंजविद्यासागर केसरी
सिकटीविजय कुमार मंडल
किशनगंजस्वीटी सिंह
बनमनखीकृष्ण कुमार ऋषि
पूर्णियाविजय कुमार खेमका
कटिहारतारकिशोर प्रसाद
प्राणपुरनिशा सिंह
कोढ़ाकविता देवी
सहरसाआलोक रंजन झा
गौरा बौरामसुजीत कुमार सिंह
दरभंगासंजय सरावगी
केवटीमुरारी मोहन झा
जालेजीवेश मिश्रा
औराईरमा निषाद
कुढ़नीकेदार प्रसाद गुप्ता
बरुराजअरुण कुमार सिंह
साहेबगंजराजू कुमार सिंह
बैकुंठपुरमिथिलेश तिवारी
सीवानमंगल पांडेय
दरौंदाकर्णजीत सिंह
गोरेयाकोठीदेवेश कांत सिंह
तरैयाजनक सिंह
अमनौरकृष्ण कुमार मंटू
हाजीपुरअवधेश सिंह
लालगंजसंजय कुमार सिंह
पातेपुरलखेंद्र कुमार रौशन
मोहिउद्दीननगरराजेश कुमार सिंह
बछवाड़ासुरेंद्र मेहता
तेघड़ारजनीश कुमार
बेगूसरायकुंदन कुमार
भागलपुररोहित पांडेय
बांकाराम नारायण मंडल
कटोरियापूरण लाल टुडू
तारापुरसम्राट चौधरी
मुंगेरकुमार प्रणय
लखीसरायविजय कुमार सिन्हा
बिहारशरीफसुनील कुमार
दीघासंजीव चौरसिया
बांकीपुरनितिन नवीन
कुम्हरारसंजय गुप्ता
पटना साहिबरत्नेश कुशवाहा
दानापुररामकृपाल यादव
बिक्रमसिद्धार्थ सौरव
बड़हराराघवेंद्र प्रताप सिंह
आरासंजय सिंह टाइगर
तरारीविशाल प्रशांत
अरवलमनोज शर्मा
औरंगाबादत्रिविक्रम सिंह
गुरुआउपेंद्र दांगी
गया शहरप्रेम कुमार
वजीरगंजबीरेंद्र सिंह
हिसुआअनिल सिंह
वारसलीगंजअरुणा देवी
जमुईश्रेयसी सिंह

एनडीए में कितनी पार्टियां शामिल हैं?
एनडीए में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड, भारतीय जनता पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा शामिल हैं। बिहार में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 6 नवंबर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी।

नवंबर को होगा मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 6 नवंबर को होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया अधिसूचना जारी होते ही शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।

पहले चरण में शामिल जिले और सीटें
पहले चरण में वोटिंग 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर होगी। इन जिलों में पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा और समस्तीपुर शामिल हैं। इसके अलावा मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगुसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और नालंदा की सीटों पर भी वोटिंग होगी।

2020 का मुकाबला और वर्तमान स्थिति
पहले चरण की इन 121 सीटों पर 2020 के चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 32 और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को 41 सीटों पर जीत मिली थी।

वर्तमान में इन 121 सीटों में बीजेपी के पास 38 विधायक हैं। मुकेश सहनी की अगुवाई वाली विकासशील इंसान पार्टी के चार विधायक और कांग्रेस के सिद्धार्थ सौरव ने बाद में बीजेपी का दामन थाम लिया, जिससे पार्टी की संख्या बढ़ गई।

जेडीयू को 2020 में इनमें से 23 सीटों पर जीत मिली थी, लेकिन लोक जनशक्ति पार्टी से जीते राजकुमार सिंह के शामिल होने के बाद नीतीश कुमार की पार्टी की संख्या बढ़ गई। कांग्रेस के आठ, सपीआई (एमएल) के सात, और सीपीआई एवं सीपीआई (एम) के दो-दो विधायक इन सीटों पर हैं। गठबंधन के लिहाज से देखें तो 121 सीटों में से 59 सीटों पर महागठबंधन और 62 सीटों पर एनडीए के विधायक हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *