इंडियन ओवरसीज बैंक के 90 वाँ स्थापना दिवस मनी..

इंडियन ओवरसीज बैंक के 90 वाँ स्थापना दिवस मनी..

ब्रांच के कर्मचारियों व कोयलांचल वासियों को ब्रांच की उन्नति व तरक्की के लिए दिया शुभकामनायें- कृष्णा कुमार ब्रांच मैनेजर

धनबाद: इंडियन ओवरसीज बैंक ब्रांच सरायढेला स्थित ब्रांच मैंनेजर कृष्णा कुमार रजक के कुशल नेतृत्व मे हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी इंडियन ओवरसिज बैंक अपनी 90 वर्ष पूरा कर सेंचुरी लगाने के लिए अग्रसर है, जिसको लेकर बड़े ही उत्सव पूर्वक मंगलवार को स्थापना दिवस मनाई गई, सर्व प्रथम ब्रांच मैनेजर कृष्णा कुमार रजक अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ संविधान के रचेता बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर एवं इंडियन ओवरसीज बैंक के संस्थापक एम चिदंबरम चेट्टीयार के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला, तत्पश्चात सभी कर्मचारियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि कोई भी कार्य को उन्नति व प्रगति देने के लिए एक ईमानदार टीम की जरूरत होती है और आज आपलोगों की मेहनत के बदौलत ही हमें आलाधिकारियो के निर्देशों का पालन करने मे जो सहयोग मिला है या मिल रही है वो वाके मे काबिले तारीफ है, कियोंकी कभी भी अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता, आज हमारी ब्रांच भी अपनी विकास की गति को तेजी से उड़ान भर रही है और यह तभी संभव हो रहा है जब टीम के सरे लोगों ने अपनी जिम्मेवारियों को ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन करने का काम कर रहे है, मैनेजर श्री रजक ने कर्मचारियों की हौसला अफंजाही करते हुए कहा कि कोई भी मकान तभी हवा, पानी व आँधियों मे मजबूती से टिकती है, जिसका पिलर मजबूत होती है, ठीक उसी प्रकार अगर कर्मचारी पिलर है तो ब्रांच मैनेजर छत की तरह होते हैं, जिसका पिलर मजबूत है निश्चित ही उसका छत भी मजबूत होती है, आपलोग हमेशा ईमानदारी पूर्वक अपनी टास्क को पूरा करें, ब्रांच मे आये हुए सभी कस्टमर को अच्छी सुबिधा प्रदान करें और अधिक से अधिक लोगों को बैंक की योजनाओं को बताने का कष्ट करें, ताकि बैंक के साथ-साथ हर नागरिक को अधिक से अधिक लाभ मिल सके,
मौके पर सुभाष कुमार, मंटू कुमार, शैसाब दास गुप्ता के आलावा कई कर्मचारी मौजूद थे,

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *