झरिया(JHARIA): आस्था के छठ महापर्व को देखते हुए जेएमएम नेता राधेश्याम वाल्मीकि एवं बिरसा मुंडा सेना (सामाजिक संगठन) ने संयुक्त रूप से अपनी निजी खर्च वाहन कर जेसीबी मशीन मांगवाकर वार्ड नंबर 46 अंतर्गत गोलकडीह स्थित जलकुम्भीयो से भरे पड़े छठ तलाब को साफ सफाई कराने का काम शुक्रवार को किया, इस दौरान बिरसा मुंडा सेना के सदस्यों दुवारा तलाब मे प्रवेश कर पूरी तरह से किचड निकालने का काम किया, बिरसा मुंडा सेना के अध्यक्ष पंकज बाल्मीकि ने बताया कि हमलोग नगर आयुक्त धनबाद को आवेदन किए थे, पर नगर निगम के द्वारा तालाब सफाई के नाम पर खानापूर्ति की गई। जिसके बाद बिरसा मुंडा सेना सामाजिक संगठन के द्वारा अपने निजी खर्चे पर जेसीबी मशीन मंगवा कर और सदस्यों के द्वारा श्रमदान कर तालाब की सफाई की गई,
मौके पर आमिर बाउरी, अमन साहनी, मनोज तूरी, राहुल राय, पप्पू कुमार, राकेश, संतोष, मंगल बाउरी, मिथुन, प्रहलाद पासवान, राजा रवानी, अभिषेक वर्मा।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

