आर्द्रभूमि (Wetlands) के संरक्षण हेतु उपायुक्त की  अध्यक्षता में की गई बैठक…

आर्द्रभूमि (Wetlands) के संरक्षण हेतु उपायुक्त की  अध्यक्षता में की गई बैठक…

धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 18 मार्च 2026 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में आर्द्रभूमि संरक्षण एवं प्रबंधन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में जिले के सभी प्रमुख जलाशयों, तालाबों और प्राकृतिक जल निकायों के अस्तित्व को बचाने और उनके सौंदर्यीकरण पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। इसको लेकर उपायुक्त ने जल संसाधन विभाग, मत्स्य विभाग तथा प्रदूषण नियंत्रण विभाग के पदाधिकारी को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जलाशयों का सर्वे करा कर चिन्हित करते हुए रिपोर्ट देने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, नगर आयुक्त और संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *