5 दिन में 223 दिव्यांगजनों का हुआ एनरोलमेंट
धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर आज टुंडी प्रखंड में विशेष आधार शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 51 दिव्यांगजनों का आधार कार्ड के लिए एनरोलमेंट हुआ।
जिला परियोजना पदाधिकारी यूआईडी अमित कुमार सिंह ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर जिले के वैसे दिव्यांग व्यक्ति, जिनका आधार कार्ड नहीं है, उनके लिए विशेष तौर पर प्रखंडों में स्थित आधार केंद्र में कैंप लगाया जा रहा है। आधार कार्ड बन जाने से उन्हें केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि निरसा में आयोजित शिविर में 15, बलियापुर में 52, धनबाद में 44, तोपचांची में आयोजित शिविर में 61 तथा टुंडी में 51 सहित 223 दिव्यांगजनों का आधार कार्ड के लिए एनरोलमेंट हुआ।
पूर्वी टुंडी में 17 अप्रैल, गोविंदपुर में 18 अप्रैल, कलियासोल में 20 अप्रैल, एगारकुंड में 21 अप्रैल तथा बाघमारा प्रखंड में 22 अप्रैल 2026 को दिव्यांगजनों के लिए विशेष आधार शिविर का आयोजन प्रखंड के आधार केंद्रों पर किया जाएगा।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

