असम विधानसभा चुनाव: JMM ने जारी की 21 उम्मीदवारों की सूची, चाय बागान क्षेत्रों पर फोकस…

असम विधानसभा चुनाव: JMM ने जारी की 21 उम्मीदवारों की सूची, चाय बागान क्षेत्रों पर फोकस…

असम(ASSAM): असम विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने असम की 21 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी की केंद्रीय समिति की ओर से महासचिव-सह-प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से यह आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है.

प्रमुख क्षेत्रों और समुदायों को प्राथमिकता
जेएमएम ने असम के उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है जहां आदिवासी और विशेषकर चाय जनजाति की आबादी अधिक है. पार्टी का लक्ष्य पड़ोसी राज्य में अपनी जड़ों को मजबूत करना और आदिवासी हितों की आवाज उठाना है.

उम्मीदवारों की पूरी सूची और विधानसभा क्षेत्र के साथ
– मजबाट: प्रीति रेखा बरला

– बिस्वनाथ: तेहरू गौर

– खुमताई: अमित नाग

– चाबुआ: भुबेन मुरारी

– गोसाईगांव: फ्रेडरिक्सन हांसदा

– सोनारी: बलदेव तेली

– दुलियाजान: पीटर मिंज

– रंगापाड़ा: पाबन साउतल

– डिगबोई: भरत नायक

– भेरगांव: प्रभात दास

– पनिका टिंगखोंग: महाबीर बास्के

– बरचल्ला: अब्दुल मज़ान

– रंगापाड़ा: मैथ्यू टोपनो

– मार्गेरिटा: जरनल मिंज

– नाहरकटिया: संजय बाघ

– माकुम: मुना कर्माकर

– डूमडूमा: रत्नाकर ताती

– सरुपथार: साहिल मुंडा

– तीताबोर: सुश्री सोनिया

– बोकाजन: प्रतापचिंग रंगफ़र

– खोवांग: प्रभाकर दास

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *