अमृत भारत एक्सप्रेस: आधुनिक भारत की किफायती और आरामदायक ट्रेन…

अमृत भारत एक्सप्रेस: आधुनिक भारत की किफायती और आरामदायक ट्रेन…

अमृत काल में भारतीय रेल ने अपने यात्रियों को कई बड़ी सौगात दी है, उसमें से एक है अमृत भारत एक्सप्रेस। एक ऐसी ट्रेन जो यात्रियों की अत्याधुनिक सुविधाओं और किफायती यात्रा की नई परिकल्पना का प्रतीक है। आज देश में अलग-अलग रुटों पर 9 अमृत भारत ट्रेनें अपनी सेवाएं दे रही है। इस ट्रेन का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी डिज़ाइन और सुविधाएं हैं। यह स्वदेशी ट्रेन आत्मनिर्भर भारत की भावना को और मजबूत करती है। इसकी पहचान तीन पहलुओं में छिपी है – यात्रियों की सुविधा, ऊर्जा की बचत और पर्यावरण के प्रति सजगता। यही कारण है कि यह ट्रेन देश के बदलते स्वरूप की झलक पेश करती है।

वर्तमान में देश में 9 अमृत भारत एक्सप्रेस चल रही हैं। जिसमें दरभंगा–आनंद विहार टर्मिनल, सहरसा–लोकमान्य तिलक टर्मिनस, राजेंद्रनगर टर्मिनल –नई दिल्ली, बापूधाम मोतिहारी–आनंद विहार टर्मिनल, दरभंगा–गोमतीनगर, मालदा टाउन–गोमतीनगर, सीतामढ़ी–दिल्ली और मालदा टाउन–सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलूरु। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गया से दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इसकी बढ़ती लोकप्रियता की वजह से जल्द ही सहरसा–अमृतसर, छपरा–दिल्ली और मुजफ्फरपुर–हैदराबाद अमृत भारत एक्सप्रेस भी यात्रियों की सेवा में जुड़ेंगी। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरूआत करते हुए प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि वंदे भारत और नमो भारत के बाद एक और आधुनिक ट्रेन देश को मिली है। इस नई ट्रेन का नाम अमृत भारत ट्रेन रखा गया है। वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत ट्रेनों की यह त्रिशक्ति भारतीय रेल का कायाकल्प करने जा रही है। जो कि अब चरितार्थ हो रही है।

तकनीकी दृष्टि से भी अमृत भारत एक्सप्रेस अत्यंत सुरक्षित है। कवच सिस्टम से लैस इस ट्रेन में सेमी ऑटोमैटिक कपलर, क्रैश ट्यूब और EP-असिस्टेड ब्रेक सिस्टम लगाए गए हैं, जिससे आपात स्थिति में तुरंत ब्रेक लग सके। सभी कोच पूरी तरह से सील्ड गैंगवे और वैक्यूम एवैक्यूएशन सिस्टम से लैस हैं। पहली बार नॉन-एसी कोच में फायर डिटेक्शन सिस्टम की सुविधा दी गई है, जो यात्रियों की सुरक्षा में क्रांतिकारी कदम है। इसके अलावा टॉकबैक यूनिट और गार्ड रूम में रिस्पॉन्स यूनिट सुरक्षा को और मजबूत बनाते हैं।

यात्रा के दौरान आराम का विशेष ख्याल रखा गया है। ट्रेन में सेमी-ऑटोमैटिक कपलर का उपयोग किया गया है, जिससे कोच जोड़ते या अलग करते समय झटका या शोर नहीं होता। डिफॉर्मेशन ट्यूब दुर्घटना की स्थिति में झटका कम कर देती है। पुश-पुल तकनीक इसकी रफ्तार को बढ़ाने में मदद करती है ।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोचों में कई आधुनिक फीचर जोड़े गए हैं। फोल्डेबल स्नैक्स टेबल, मोबाइल होल्डर, बॉटल होल्डर, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, आरामदायक सीटें और बेहतर बर्थ इसमें शामिल हैं। हर शौचालय में इलेक्ट्रो-न्यूमेटिक फ्लशिंग प्रणाली, ऑटोमेटिक सोप डिस्पेंसर और फायर सप्रेशन सिस्टम जैसी सुविधाएँ दी गई हैं।

दिव्यांगजनों के लिए भी विशेष शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही, हर यात्री के लिए फास्ट चार्जिंग पोर्ट और पेन्ट्री कार जैसी सुविधाएँ यात्रा को और सुखद बनाती हैं।

अमृत भारत एक्सप्रेस से करीब 1000 किलोमीटर तक की यात्रा लगभग 450 रुपये में की जा सकती है, जो इसे आम जनता के लिए सुलभ बनाती है। अमृत भारत एक्सप्रेस उस सोच की परिचायक है, जो बताती है कि अब देश की रेल यात्रा आधुनिक सुविधाओं और किफायती दरों के साथ एक नए युग में प्रवेश कर चुकी है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह कि रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *