अब आपके मोबाइल पर कॉल आएगी तो सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि सामने वाले कॉलर का असली नाम भी दिखेगा. दूरसंचार विभाग यानि DoT ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे अगले एक हफ्ते के भीतर कम से कम एक सर्किल में कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन सेवा शुरू करें। अब इस सुविधा के लागू होने के बाद फोन उठाने से पहले ही आपको यह पता चल जाएगा कि कॉल किसके नाम से आ रही है.यह Truecaller जैसी ऐप्स का सरकारी विकल्प है, लेकिन नेटवर्क लेवल पर काम करेगा। शुरुआत में 4G और 5G नेटवर्क्स पर ही, क्योंकि 2G यूजर्स के लिए तकनीकी रूप से संभव नहीं है। टेस्टिंग हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे सर्कल्स में सफल रही .
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

