पीड़ित परिवार व ग्रामीणों ने घनुडीह ओपी प्रभारी पर लगाया गंभीर आरोप…
झरिया(JHARIA): घनुडीह ओपी अंतरगर्त चल रहे कुजामा आउटसोर्सिंग कंपनी से अबैध कोयला लोड़ 18 चक्का ट्रक भागने के क्रम मे बलूगड़ा स्थित अपने घर में सोए हुए दस साल की बच्ची मुस्कान कुमारी को रोंदते हुए चलते बना, जिससे बच्ची का घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई, मुस्कान बिहार राज्य शेखपुरा के रहने वाली थी और अपने मामा सुदामा महतो के पास रहकर पढ़ाई करती थी, वहीं घटना से बालूगद्दा स्थित स्थानीय लोगों में पुलिस सीआईएफ व बीसीसीएल प्रबंधन के प्रति आक्रोश व्याप्त करते हुए झरिया बलियापुर मुख मार्ग डी ए वी स्कूल स्थित मृतक का शव रखकर रोड को जमकर विरोध प्रदर्शन करने लगे, पीड़ित परिवारों ने आरोप लगाते हुए कहा की घनुडीह ओपी प्रभारी पंकज कुमार और छोटा बाबू रामु प्रसाद नित्य दिन रात्रि में 5 से 10 ट्रक अबैध कोयला लोडिंग करवा कर मोहल्ला के संकरी गलियों से जबरन पासिंग करवाने का काम करता है, अगर कोई विरोध करता है तो उसे उखाड़ फेंकने व झूठा मामला में दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी जाती है, जिसके चलते आज इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया गया,वहीं इस कारोबार में स्थानीय दो लोग मिलकर कपुरी और गणेश का कारोबार संभाल रहे हैं, इस कार्य मे झरिया पुलिस और सीआईएसएफ के अलावा घनुडीह ओपी प्रभारी पंकज कुमार ए एस आई रामू प्रशाद अहम् भूमिका निभा रहे हैं इधर घटना की जानकारी मिलते हैं झरिया विधायक रागिनी सिंह के पति सह पूर्व विधायक सह मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह घटनास्थल पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी लेते हुए झरिया इंस्पेक्टर शशीरंजन कुमार को जांच पडताल कर अभिलंब तत्काल कार्रवाई करने की आदेश दिया,
तत्पश्चात पूर्व विधायक श्री सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर रोड जाम को हटाते हुए कहा की स्थानीय थाना व पुलिस की लापरवाही के कारण इतनी बड़ी घटना घटी है,इस घटना से प्रबंधन व सीआईएसएफ को कोई लेना देना नहीं है गरीबों की जान की कीमत अगर इतना ही सस्ता है तो बड़ी वाहनों से सभी को कुचल देना चाहिए था, बार बार जो रोजमरा की जिंदगी जी रहे है लोग, अगर किसी भी व्यक्ति द्वारा मुझे घटना की जानकारी दिया होता तो मै तुरंत उस अबैध रूपी माइंस को बंद करवा देता, इसमें जो भी दोषी है सभी पर कानूनी कार्रवाई होगी,इधर घटना को लेकर घनुडीह ओपी प्रभारी पंकज कुमार को मोबाईल पर संपर्क करना चाहा तो रिंग हुई पर उन्होंने किसी कारण बस कॉल रिसीव नहीं किया जिसके कारण उनसे संपर्क नहीं हो पाई, फिलहाल घटना स्थल पर एक पेलोडर सहित तीन 18 चक्का अबैध कोयला लोड ट्रक को ग्रामीणों ने घेर रखा है,
NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

