धनबाद(DHANBAD): गुप्त सूचना के आधार पर अबकारी विभाग ने निरसा थाना क्षेत्र के हिक्की माडाल स्थित शिवलाल मुर्मू के घर पर मंगलवार को छापामारी किया, इस दौरान मुर्मू के घर के आंगन में 820 लीटर कच्चा स्पिरिट के अलावा विभिन्न ब्रांडों कॉर्क रॉयल स्टैग, बी 1 सिग्नेचर आदि अंग्रेजी शराब शराब की भरी बोतल बरामद की गई है. साथ ही साथ जांचोपरांत छापामारी टीम ने 20 बोरों मे शराब की खाली सीसी बोतल भी जप्त किया है, छपामारी दल मे मुख्य रूप से उत्पाद बिभाग के अधिकारी के साथ साथ उत्पाद विभाग के कर्मी के अलावा निरसा पुलिस मौजूद थी, जँहा विकास साहनी एवं विशुलाल मुर्मू को मुख्य आरोपी बनाया गया है,
NEWS ANP के लिए धनबाद से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

