अपराध नियंत्रण व त्वरित कर्रवाई के लिए पुलिस को मिलीं 70 नई बाइकें..

अपराध नियंत्रण व त्वरित कर्रवाई के लिए पुलिस को मिलीं 70 नई बाइकें..

धनबाद( DHANBAD):जिले मे पुलिस को अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई के लिए 70 नई बाइकें मिली हैं. इन बाइकों द्वारा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ायी जायेगी. एसएसपी प्रभात कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित – समारोह में इन बाइकों को विभिन्न थानों और विशेष विभाग को सौंपेंगे.

पुलिसिंग को मिलेगी रफ्तार :

एसएसपी ने बताया कि पिछले दिनों 50 नयी बाइकें पुलिस को मिली थी. पहले लगभग 30 बाइक है. पुलिस के पास 80 बाइक थी और अब 70 नई बाइकें मिलने से इसकी संख्या 150 के पास पहुंच गयी है. नयी बाइकें मिलने से पुलिस गश्त की क्षमता दोगुनी हो जायेंगी. इससे अपराधियों पर अंकुश लगाने और घटनास्थल पर शीघ्घ्र पहुंचने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि बाइक पेट्रोलिंग से न केवल शहर में अपराध नियंत्रण होगा, बल्कि ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार आयेगी. ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस पहुंच पायेगी.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *