अगर आप सच्चे तो…फूट-फूटकर खूब रोईं ज्योति सिंह, भोजपुरी स्टार पवन सिंह को पत्नी का खुला चैलेंज…

अगर आप सच्चे तो…फूट-फूटकर खूब रोईं ज्योति सिंह, भोजपुरी स्टार पवन सिंह को पत्नी का खुला चैलेंज…

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं. एक्टर को पत्नी ज्योति सिंह ने चैलेंज किया है. उन्होंने कहा कि अब चारदीवारी की बात नहीं रह गई है. अगर आप सच बोल रहे हैं तो आज मेरे साथ मीडिया के सामने बैठिए और जवाब दीजिए. 

ज्योति सिंह का वीडियो वायरल
दरअसल, अभी ज्योति सिंह पवन सिंह के लखनऊ स्थित अंसल सिटी के सेलिब्रिटी अपार्टमेंट के घर में हैं. रविवार को ज्योति सिंह बिहार से यहां पहुंची थीं. करीब डेढ़ घंटे तक उनकी पवन सिंह के बात हुई थी. इसके बाद एक्टर वहां से चले गए. इसके बाद जमकर ड्रामा हुआ था. अब ज्योति सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें वह फूट-फूटकर रोते नजर आई.

पावर स्टार पर लगे संगीन आरोप
पवन सिंह पर पुलिस बुलाने का आरोप लगाया था. ज्योति सिंह ने वीडियो में रोते-रोते कहा था कि पवन जी ने पुलिस थाने में एफआईआर की है. मुझे लेने के लिए पुलिस आई है. मैं इतना परेशान हो चुकी हूं कि जहर खाकर मर जाऊंगी. ऐसे इस घर से नहीं जाऊंगी. यहां से मेरी अर्थी ही उठेगी. फिर सोमवार रात 12 बजे पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर सफाई दी. पत्नी पर चुनाव लड़वाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. इसके तीन घंटे बाद पत्नी ने भी इंस्टाग्राम पर पवन सिंह को जवाब दिया है. 

पवन सिंह ने लिखा, ‘समाज में भ्रम फैलाया गया कि मैंने पुलिस बुलाई, जबकि सच्चाई यह है कि पुलिस सुबह से वहां इसलिए मौजूद थी ताकि जो भी हो उनकी उपस्थिति में हो, कहीं भी आपके साथ आए लोगों द्वारा या किसी और के द्वारा कोई अनहोनी ना हो.’

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *