अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने निरीक्षण कर बजरंगबली मंदिर रोड से हटवाया अतिक्रमण..

अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने निरीक्षण कर बजरंगबली मंदिर रोड से हटवाया अतिक्रमण..

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार टुंडी अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने बुधवार को टुंडी मुख्यालय स्थित बजरंगबली मंदिर से ब्लॉक रोड जाने वाली सड़क पर फैले अवैध अतिक्रमण को हटवाया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंचल अधिकारी ने यह कार्रवाई की। अतिक्रमण हटाने के दौरान सुरक्षा के ख्याल से बिजली काट दी गई थी। इस मौके पर प्रशासन के समर्थन में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे।

विदित हो कि अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने पूर्व में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण की स्थिति का निरीक्षण कर संबंधित लोगों को तुरंत अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। निरीक्षण के दौरान करीब आधा दर्जन लोगों द्वारा सड़क पर अवैध निर्माण एवं कब्जा पाया था। अंचल अधिकारी ने स्पष्ट कहा था कि यदि निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए सड़क को जबरन अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा और उसका खर्च भी अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा।

अंचल अधिकारी ने बुधवार को बिल्कुल ऐसा ही किया। अंचल अधिकारी ने बताया कि संबंधित व्यक्तियों को पहले भी कई बार नोटिस जारी किए गए थे लेकिन किसी ने भी अपने कागजात प्रस्तुत नहीं किए। अंचल अधिकारी ने चेतावनी दी थी कि सरकारी भूमि पर कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह सड़क जनहित की है, इसे अतिक्रमण से मुक्त करना प्रशासन की प्राथमिकता है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अतिक्रमण के कारण सड़क पर आवागमन बाधित होता है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। अब उम्मीद है कि प्रशासन की सख्ती से रास्ता जल्द चौड़ा और सुगम बनेगा।

अंचल अधिकारी के साथ अंचल निरीक्षक मोहम्मद शहाबुद्दीन, अंचल नाजिर पंकज कुमार, कर्मचारी कर्मचारी अशोक कुमार महतो, अमीन मेघलाल महतो, बैजू यादव व टुंडी पुलिस दल बल के साथ मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए धनबाद ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *