झरिया के नई दुनिया में अवैध महुआ शराब की धड़ल्ले से चल रही कारोबार
झरिया(JHARIYA): झरिया थाना क्षेत्र के हैटलीबांध गली में 27 वर्षीय युवक का शव मिला। शव की पहचान शमशेर नगर निवासी मुख्तार आलम के पुत्र मोहमद सोनू के रूप में हुई।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना झरिया थाना को दी। झरिया थाना एसआई भुनेश्वर उरांव दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।
एएसआई भुनेश्वर उरांव ने बताया कि सूचना मिली थी हेटलीबांध गली में एक युवक शव पड़ा हैं। शव की शिनाख्त हो चुका है। उनके पिता के अनुसार युवक की मौत शराब पीना से हुआ हैं। इधर पिता ने कहा अत्यधिक शराब पीता था ,कभी कभी दौरा भी पड़ता था जिसके कारण मेरे बेटे की मौत हुई हैं। बता दे कि कुछ महिना पहले ही नई दुनिया में महुआ शराब पीने से युवक की मौत हुआ था। चर्चा है कि नई दुनिया में अवैध महुआ शराब धड़ल्ले से चल रहा हैं।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट..
