चुनावी बॉन्ड चंदा की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस ने पीएम का जलाया पुतला..

धनबाद(DHANBAD ): झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज की उपस्तिथि में बुधवार को धनबाद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव के नेतृत्व में पुराने कांग्रेस कार्यालय से रणधीर वर्मा चौक तक पैदल मार्च करते हुए बीजेपी के चुनावी बॉन्ड भ्रष्टाचार मामले में विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया।

SBI बैंक का बीजेपी से हुआ गठबंधन देश के लोगो के आंखो मे धूल झोंकने का काम कर रही है। इस अन्याय के खिलाफ धनबाद जिला युवा कांग्रेस अपनी आवाज पूरे दम से उठने का काम कर रही हैं। SBI का बीजेपी से हुआ गठबंधन, दोनों मिलकर छिपायेंगे चुनावी बॉन्ड की जानकारी।

प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा की भारत की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी की इलेक्टोरल बॉन्ड योजना को असंवैधानिक करार देते हुये इसे रद्द कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड योजना के तहत राजनीतिक दलों को प्राप्त चंदे का खुलासा करने के निर्देश दिये थे। सुप्रीम कोर्ट ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) को निर्देश दिये थे की वो चुनावी चंदे से संबंधित संपूर्ण जानकारी 6 मार्च 2024 (लोकसभा चुनाव के पूर्व) के पहले सार्वजनिक करते हुए चुनाव आयोग को सौंपे। सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिहासिक फ़ैसले का पूरे देश ने बढ़ चढ़कर स्वागत किया था और इसे चुनाव में कालेधन के उपयोग और सत्ता में पूँजीपतियों की ग़ैर क़ानूनी हिस्सेदारी के खिलाफ सबसे बड़ा कदम माना जा रहा था। लेकीन
सत्ताधारी बीजेपी, जो कि चुनावी बॉन्ड योजना की इकलौती सबसे बड़ी लाभार्थी है, सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद से बेचैन थी। बीजेपी को डर था कि उसके चंदा देने वाले मित्रों की जानकारी सार्वजनिक होते ही बीजेपी की बेईमानी का सारा भंडाफोड़ हो जायेगा।

जिला अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा की चंदा कौन दे रहा था, उसके बदले उसको क्या मिला, उनके फ़ायदे के लिए कौन से क़ानून बनाये गये, क्या चंदा देने वालों के ख़िलाफ़ जाँच बंद की गयीं, क्या चंदा लेने के लिए जाँच की धमकी दी गयीं, यह सब पता चल जाएगा। बीजेपी और मोदी सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक पर जानकारी साझा नहीं करने का दबाव बनाया और कल स्टेट बैंक ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष आवेदन देकर जानकारी साझा करने के लिए 30 जून तक का समय माँग लिया।

युवा कांग्रेस के इन सवालों का जवाब कौन देगा ?

👉 देश के सबसे बड़े पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत बैंक को इलेक्टोरल बॉंड की जानकारी देने के लिये 5 माह का समय क्यों चाहिए ? जबकि संपूर्ण जानकारी एक क्लिक से 5 मिनट में निकाली जा सकती है।

👉 स्टेट बैंक ने जानकारी देने के लिये और समय की माँग जानकारी देने की अंतिम तिथि के एक दिन पहले ही क्यों की ? क्या कितना समय लगेगा इसकी गणना करने के लिये भी एक माह का समय लग गया ?

👉 48 करोड़ अकाउंट, 66 हज़ार एटीएम और 23 हज़ार ब्रांच संचालित करने वाली SBI को केवल 22217 इलेक्टोरल बॉंड की जानकारी देने के लिये 5 महीने का समय चाहिए ?

👉 सवाल उठता है कि क्या देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भी अब बीजेपी सरकार की आर्थिक अनियमितता और कालेधन के स्रोत को छिपाने का ज़रिया बन रहा है। सुप्रीम कोर्ट के समक्ष स्टेट बैंक ने जानकारी देने के लिये नहीं बल्कि बीजेपी के कुकर्मों को छिपाने के लिये समय माँगा है। देश की जनता अब अच्छे से समझ रही है कि किस तरह से सरकारी एजेंसियों/संस्थाओं पर दबाव डालकर सच्चाई को छिपाया जा रहा है। देश की जनता यह भी समझ रही है हक़ीक़त छिपाने, और झूठी कहानी बनाने में मीडिया भी मोदी सरकार का हमजोली बना हुआ है।

देश की जनता को इस पूरे मामले में जो समझना था, वो समझ चुकी है। अब बैंक और बीजेपी चाहे कितने भी षड्यंत्र रच लें, जनता चंदे के इस पूरे खेल के समझ चुकी है और आगामी चुनावों में बीजेपी को सबक़ सिखाने के लिये तैयार है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव राजीव रंजन कुमार, मंटु दस, मिर्तुंजय सिंह,संयोजक अशोक मोदक, जिला उपाध्यक्ष तबरेज खान, महासचिव विक्की कुमार, सोनू यादव, कमल शर्मा, राजा खान, खुर्शीद अंसारी, अरूण दास, राहुल चौहान, दीपक यादव, युसुफ अंसारी, कैलाश दास, मोशिन खान, राजीव दस, जीतू मोदक, कायदे आजम, किशन कुमार, सुमित कुमार, एस के सेन, काशी महतो, रघुवीर, शिव नाथ दस, संजू कुमार, अरविन्द, इत्यादि सैकड़ों युवा उपस्थित थें।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *