NDA की सरकार बनने व ढुल्लू महतो की जीत को लेकर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न..

झरिया(JHARIYA): पूरे देश में भाजपा की प्रचंड जीत एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के तीसरी बार प्रधान मंत्री बनने व धनबाद लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के जीत पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह के नेतृत्व में झरिया बिहार बिल्डिंग कार्यालय में भाजपा पदाधिकारी एवं पांचों मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया

जहा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े की धुन पर खूब डांस किया और जमकर आतिशबाजी किया साथ ही जय श्री राम के नारे लगाए गए वही लोगो में मिठाई बांटी गई और खूब जश्न मनाया। मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए श्रीमती रागिनी सिंह ने कहा कि इस प्रचंड जीत से झरिया एवं समस्त कोयलांचल की जागरूक जनता ने ये साबित कर दिया कि उन्हे कोई भी बहला फुसलाकर बरगला नही सकता और उन्होंने भाजपा और मोदी जी पर भरोसा दिखा कर पंजे को उखाड़ फेंका और आने वाले विधान सभा चुनाव में झरिया की जनता बची खुची कसर पूरा कर मुंह तोड़ जवाब देंगी और हाथ सफाया कर देगी।

वही आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर जगह जगह पेड़ लगा कर लोगो और कार्यकर्ताओं से पेड़ लगाने की अपील की
इस दौरान मौके पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

News ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *