पाकुड़(PAKUD) लिटीपाड़ा प्रखण्ड के नवाडीह पंचायत में प्रखण्ड अध्यक्ष चरण मुर्मू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा रांगा,नवाडीह, मुर्गाबानी, आदि गांव में पदयात्रा कर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा साजिश के तहत जेल में डाल कर एक आदिवासी मुख्यमंत्री को बदनाम करने का जो साजिश रची है उसे झारखंड कि जनता कभी माफ नहीं करेगी।
पदयात्रा के क्रम में हेमंत जी को निर्दोष फंसाए जाने को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया। इस मौके पर जिला के वरीय उपाध्यक्ष समद अली, प्रखंड सचिव जावेद आलम, जाकिर हुसैन, वकील मुर्मू, कृपाल तुरी, सगीर अहमद, के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल रहे।
NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..
