PM मोदी क्यों रोने लगे…

PM नरेंद्र मोदी आज इतना इमोशनल हो गये कि उनके आँखों में आँसू झलक आये। वो रोने लगे। उन्होंने कहा “काश मैं भी बचपन में इस तरह के घर में रह पाता।

गरीबों के नाम पर योजनाएं तो बनाई जाती थीं, लेकिन उनका लाभ गरीबों को नहीं मिलता था। गरीब के हक का पैसा बिचौलिये लूट जाते थे।

पहले की सरकारों की नीति, नीयत और निष्ठा कठघरे में थी। हमारी नीयत साफ है और नीति गरीबों को सशक्त बनाने की है।” हमारे देश में लंबे समय तक गरीबी हटाओ के नारे लगते रहे लेकिन गरीबी नहीं हटी।”

मौका था महाराष्ट्र के सोलापुर में अटल आवास योजना के तहत बने घरों की चाबी देने के कार्यक्रम का। यह घर श्रमिकों, कचरा बीनने वालों, ड्राइवरों और बीड़ी बनाने वाले जैसे गरीबों को सौंपा जाना है। मौके पर PM मोदी ने हजारों करोड़ों रुपये के विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी।

भावुक हुये PM
PM मोदी ने कहा, साल 2014 में सरकार बनते ही मैंने कहा था, मेरी सरकार गरीबों के लिए समर्पित सरकार है। इसलिए हमने एक के बाद एक ऐसी योजनाएं लाईं, जिससे गरीबों का भला हो। उन्होंने कहा हमारी सरकार पहले दिन से कोशिश कर रही है कि श्रीराम के आदर्शों पर चलते हुए देश में सुशासन हो, देश में ईमानदारी का राज हो। ये रामराज्य ही है जिसने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की प्रेरणा दी है।”

News ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *