गिरिडीह: अरेंज मैरिज और लव मैरिज को लेकर मां-बेटी में खूब झगड़ा हो गया। दोनों अपनी-अपनी जिद पर अड़ी थी। बेटी की जिद थी कि वो जिस लड़के से प्यार करती है, उसी से शादी करेगी, वहीं मां ने कहा, तेरा रिश्ता तय हो गया है। 15 जनवरी को तेरी शादी हो जायेगी। बेटी जिद पकड़ी रही, बोली जान दे दूंगी, पर अपने प्यार को धोखा नहीं दे सकती।
उसी से शादी करूंगी। भयंकर टेंशन में आ गई मां फरजाना खातून ये सारी बातें अपने बहनोई साबिर अंसारी को बताई। साबिर ने बेटी को पहले समझाने और नहीं समझने पर गोली मार देने को कहा। उसे रेडी-टू-फायर पोजिशन में पिस्टल थमा दी गई, बोला गया केवल घोड़ा दबाते ही गोली चल जायेगी और वो मर जायेगी। बहनोई की बातों में आकर मां ने वैसा ही किया, पहले बेटी को खूब समझाया।
जब वह नहीं मानी तो उसके सिर में गोली मार दी। बेटी मौके पर ही मारी गई। बेटी को मौत के घाट उतारने के बाद मां फरजाना खातून ने थाने में सरेंडर कर दिया। वहीं फरजाना के इकबालिया बयान के आधार पर उसके बहनोई साबिर अंसारी को आज अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस ने पिस्टल बरामद कर ली है। यह वारदात गिरिडीह के बगोदर इलाके में हुई। इस बात का खुलासा गिरिडीह के SP दीपक कुमार शर्मा ने मीडिया के सामने किया।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट ….