धनबाद (DHANBAD): झरिया के डिगवाडीह स्थित बीसीसीएल के जियलगोरा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के निकट सोमवार को प्रस्तावित 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य सचेतक(सत्तारूढ़ दल) सह झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने दैविक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना कर आधारशिला रखी।
साढ़े 10 करोड की लागत से बनने वाला यह स्वास्थ्य केंद्र एक साल में बनकर तैयार हो जायेगा, जिसका लाभ झरिया वासियो को मिलेगा।
इस दौरान झामुमो नेता कालीचरण महतो ने विधायक से कांग्रेस के दिवंगत नेता नीरज सिंह के नाम पर अस्पताल का नाम रखने कि मांग किया।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि झरिया वासियों की एक एक समस्या का समाधान किया जा रहा है। झरिया वासियों को वर्षों से इलाज के लिए दुर जाना पड़ता था,अच्छी स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने के कारण यहां के लोग महंगे निजी अस्पताल का चक्कर लगाने को मजबूर होते थे। यहां के लोगों की समस्या को देखते हुए मैने सीएचसी के निर्माण करवाने की पहल की, जो साकार होने जा रहा है। उन्होंने झरिया की जनता को बधाई देते हुए कहा कि हम राजनीति करने नहीं समस्या का समाधान करने आये हैं। गत विधानसभा चुनाव के दौरान आम जन मानस की मांग थी, जिसपर मैंने ने अस्पताल बनाने की दिशा में पहल शुरू किया।
विपक्षी नेता पर तंज कसते हुए झरिया विधायक ने कहा कि घर में बैठकर चुनाव जीतनेवाले लोग जनता कि समस्या से अंजान थे। वे स्वर्गीय पति नीरज सिंह से समस्याओं को जाना तथा क्षेत्र कि हर गली मुहल्लों में घूमकर लोगों से मिलकर समस्याओं से रूबरू होकर आज उसके निराकरण में लगी हूँ।
उन्होंने कहा कि झरिया के लोगों कि पानी ,बिजली ,सड़क ,शिक्षा अस्पताल ,थाना आदि प्रमुख समस्या के समाधान करने को उनके स्तर से 5 सौ करोड़ कि योजना पर कार्य कि जा रही है ,जिसमें बीसीसीएल का भी सहयोग लिया जा रहा है।
अस्पताल 40 हजार स्क्वायर फीट में निर्माण होगा परिसर में ही चिकित्सक एवं कर्मियों के आवास के साथ साथ मरीजों के लिए पर्याप्त शैय, पैथोलॉजी , एक्सरे ,अल्ट्रासाउंड, ओटी आदि सहित आधुनिक संसाधनों से लैस होगी। अगले पांच वर्षों में यहां के लोगों को मूलभूत समस्या से निजात मिलने का उन्होंने दावा किया है..
मौके पर विधायक प्रतिनिधि के०डी० पांडेय, सूरज सिंह, निवर्तमान पार्षद चंदन महतो, निरंजन कुमार, विनय रजवार, अफताब आलम, जय कुमार, मृणालकांत सिंह, उमाशंकर शाही, रामकृष्ण पाठक,अभिषेक सिंह, अक्षय कुमार यादव, दीपक सिंह, रूपक सिन्हा, जितेंद्र सिंह, भोला यादव, मुख्तार खान, रामजी सिंह, महेश शर्मा, काली चरण महतो, अशोक वर्णवाल, भाष्कर झा, राजीव पांडेय, हलीम अंसारी, सोनू अंसारी, नौसाद अंसारी, भोला कुम्हार दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…