धनबाद (DHANBAD)झरिया के इंदिरा चौक पर 13 जुलाई 2024 को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व इंदिरा गांधी की प्रतिमा को खंडित किए जाने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने घंटो सड़क जाम किया गया।
धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि झरिया पुलिस प्रतिमा खंडित करने वाले अपराधियो को गिरफ्तार कर जेल भेजे अन्यथा झरीया बंद किया जाएगा
उन्होने कहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी का अपमान हम बर्दाश्त नही करेंगे। 24 घंटा के भीतर पुलिस ने कार्रवाई करे।उक्त विरोध प्रदर्शन और सड़क जाम में धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह,के अलावा झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रवक्ता शमशेर आलम, ने कहा कांग्रेस के कार्यकता बहुत आक्रोश में है।जिला महासचिव किशोर कुमार, झरिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष रतनेश यादव, पिंटु तुरी युवक कांग्रेस अध्यक्ष रवि सिंह, कुंदन मोदक, संजीव सिंह अर्जुन विश्वकर्मा, सुरज वर्मा सहित अन्य शामिल थे..
NEWS ANP के लिए सोनू के रिपोर्ट…