वादे है वादों का क्या…BCCL क्षेत्र संख्या 9 के गोलकडीह में ट्रांसपोर्टिंग कार्य में लगे निजी वाहन हाइवा गाड़ियों में नहीं लिखा हुआ है, ट्रांसपोर्ट कंपनी का नाम…

झरिया(JHARIYA ) बस्ताकोला क्षेत्र संख्या 9 के अंतर्गत परियोजनाओं से होने वाले ट्रांसपोर्टिंग कार्य में लगे एमपीएल हाइवा वाहनों में नही हो रही है टास्क फोर्स अंतर्गत लिए गये कई अहम नियम कानून का पालन।

बताते चलें कि बीते 29 नवंबर2023 को धनबाद के उपायुक्त सह दंडाधिकारी वरुण रंजन कुमार के नेतृत्व में खनन टास्क फोर्स की बैठक न्यू टाउन हॉल धनबाद में हुई थी। जिसमे अवैध खनन व अवैध कोयला ढुलाई को लेकर उपायुक्त वरुण रंजन ने अपनी नाराजगी जताते हुए जिले के तमाम अंचलाधिकारी, एसडीपीओ के अलावे स्थानीय थानेदारों को आदेश देते हुए कहा था। कि अवैध ढूलाई पर हर हाल में रोक थाम होनी चाहिए।

इसके लिए जो भी बीसीसीएल कंपनी में ट्रांसपोर्टिंग कार्य के लिए हाइवा वाहन लगाये गये हैं, उन वाहनों में ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के बड़े अक्षरों में नाम संलग्न होना जरूरी है। ताकि कंपनी के अंदर चल रहे गाड़ियां को चिन्हित करते हुए अवैध ढूलाई में लगे वाहनों को चिन्हित कर अवैध वाहनों को जब्त किया जा सके।

इसके लिए बैठक में बीसीसीएल कंपनी प्रबंधन को 15 दिसंबर2023 तक का समय दिया गया था।जो आज पूरे माह बीतने को है और नए साल का जनवरी 2024 आने को है । उसके बाद भी गोलकडीह परियोजना के 6 नम्बर कांटा घर के पास एमपीएल कंपनी के ट्रास्पोर्टिंग कार्य मे लगे हुए ज्यादातर हाइवा वाहनों में ट्रांसपोर्टिंग कंपनी का नाम संलग्न नहीं है।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *