हृदय रोग से पीड़ित किशोर को पश्चिम बर्दवान एकता वेलफेयर सोसाइटी ने की आर्थिक मदद..

बर्दवान(WARDWAN): पश्चिम बर्दवान एकता वेलफेयर सोसाइटी ने मानवीय पहल करते हुए शनिवार को हृदय रोग से पीड़ित एक किशोर को इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। सालानपुर थाना क्षेत्र के कल्याणश्वेरी निवासी तरुण कर्मकार के 16 वर्षीय पुत्र दीपक कर्मकार हृदय रोग से पीड़ित है।

तरुण कर्मकार दिहाड़ी मजदूर है। आर्थिक अभाव के कारण वह अपने पुत्र का इलाज सही ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने पश्चिम बर्दवान एकता वेलफेयर सोसाइटी के सचिव राहुल कुमार नोनिया से अपनी समस्या को बताई। इसके बाद समिति के द्वारा दीपक कर्मकार को इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

इस मौके पर समिति के सचिव राहुल कुमार नोनिया ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य यही है कि हर जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े रहे। हमारी संस्था जहां तक संभव हो सकेगा, उतना उनकी समस्या को समाधान करने का प्रयास करेंगी।

हम लोगों ने आज दीपक कर्मकार के इलाज के लिए उनके पिता तरुण कर्मकार को बुलाकर आर्थिक सहायता प्रदान की। भगवान से हमारी कामना है कि दीपक कर्मकार यथाशीघ्र स्वास्थ्य लाभ करें। इस मौके पर समिति के सदस्य सुजीत कुमार सिंह, राहुल इंटरप्राइजेज के बिजनेस हेड आनंदकांत, लालू नोनिया आदि उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *