पुलिस छावनी मे तब्दील हुई पश्चिम बंगाल, मोदी की योजना पर पानी फेरने के लिये ममता की सबसे बड़ी तैयारी..

आसनसोल, अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा शुरू होने के अब महज कुछ ही घंटे ही बाकी हैं, ऐसे मे एक तरफ जहाँ पूरा देश राम मय हो चूका है, तो वहीं दूसरी ओर पूरा पश्चिम बंगाल भी भगवान श्री राम की भक्ति मे पूरी तरह सराबोर होने को तैयार है,

यही कारण है की सड़कों से लेकर चौक -चौराहों तक, गलियों से लेकर नुक्कड़ तक, लोगों के घरों से लेकर मंदिरों और बाजारों तक भगवा ही भगवा दिख रहा है, पीएम मोदी के आह्वान पर बंगाल के लोग भी दीवाली मनाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं, मंदिरें पूरी तरह सजधज कर अनुष्ठान के लिये तैयार हैं, ऐसे मे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी द्वारा राजधानी कोलकाता से लेकर पुरे राज्य मे हर धर्म के लोगों को लेकर सद्भाव रैली निकालने का आह्वान कर दिया है, जिसपर कलकत्ता उच्च न्यालय ने भी अपनी मुहर लगा दी है,

जिसमे मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने आदेश में कहा, “यह सुनिश्चित करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि कोई भी स्वीकृत कार्यक्रम प्रभावित न हो और रैली के दौरान कोई भाषण या बयान न दिया जाए जिससे किसी धार्मिक या सांप्रदायिक समूह की भावनाएं आहत हों, हाई कोर्ट ने रैली के आयोजकों से भाषण और बयानों को लेकर कहा कि इस निर्देश का सख्ती से पालन होना चाहिए,

अगर कोई उल्लंघन होता है तो आयोजक जिम्मेदार होंगे। ऐसे मे ममता ने अपनी सद्भाव रैली की पूरी ब्लु प्रिंट तैयार कर ली है वह सोमवार सुबह कालिघाट मंदिर मे माँ काली की पूजा याचना के बाद अपनी दक्षिण कोलकाता में हाजरा क्रॉसिंग से जुलूस शुरू करेंगी, उनकी रैली सभी धर्मों के धार्मिक स्थानों से होकर गुजरेगी. रैली का समापन पार्क सर्कस मैदान में होना है और इससे पहले रैली मस्जिद, मंदिर, चर्च और गुरुद्वारा के रास्ते से गुजरेगी.

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को तमाम जिलों में इसी तरह की रैली निकालने की अपील की है, वहीं भाजपा कोलकाता मे भगवान श्री राम को लेकर करीब 35 धार्मिक अनुष्ठान कर रही है, इसके अलावा पुरे राज्य मे अनुष्ठान हो रहे है, ऐसे मे एक ही दिन भाजपा और तृणमूल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पुलिस के लिये एक बड़ी चुनौती बन चुकी है, ऐसे मे सुरक्षा वेवस्था को देखते हुए पुलिस ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है,

जिन तैयारियीं के तहत राज्य के तमाम जिलों के थाने अपने -अपने इलाकों मे रूट मार्च कर रहे हैं, साथ मे अपने इलाके के संवेदनशील जगहों को चिन्हित कर उसपर नजर भी बनाए हुए हैं, इस लिये की कोई अप्रिय घटना नही घटे, पश्चिम बर्दवान के आसनसोल की अगर हम बात करें तो यह एक ऐसा इलाका रहा है जो अक्सर धार्मिक कार्यक्रमो के दौरान हुई हिंसा का शिकार होता रहा है, ऐसे मे प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन यह इलाका एक बार फिर किसी वजह से हिंसा की आग मे ना जले जिसको लेकर पुलिस लगातार सवेंदन शील इलाकों मे रूट मार्च कर रही है और हर तरह की हलचल पर अपनी नजर भी बनाए हुए है

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *