नई दिल्ली(NEW DELHI)गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित डीप डिप्रेशन धीरे-धीरे पश्चिम की ओर 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से गत 6 घंटों के दौरान बढ़ा है। इसके कारण 20 सितंबर तक अति भारी बारिश हो सकती है। इसका असर झारखंड, बिहार, यूपी सहित कई राज्यों में असर दिखेगा।
डीप डिप्रेशन कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के पश्चिम उत्तर पश्चिम में लगभग 40 किमी, बांकुरा (पश्चिम बंगाल) के पूर्व दक्षिण पूर्व 130 किमी, जमशेदपुर (झारखंड) के पूर्व में 190 किमी और रांची (झारखंड) के पूर्व दक्षिण पूर्व 290 किलोमीटर के करीब स्थित है।
इसके धीरे-धीरे, लगभग गंगीय पश्चिम बंगाल क्षेत्र में पश्चिम की ओर बढ़ने और आज 15 सितंबर की दोपहर तक डीप डिप्रेशन की अपनी तीव्रता बनाए रखने की संभावना है। इसके बाद, यह झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में लगभग पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखेगा। अगले 24 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर होकर एक डिप्रेशन में बदल जाएगा..
मौसम विभाग के मुताबिक 15 सितंबर को झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अति भारी बारिश होगी। यहां के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। बिहार, ओडिशा और पूर्वी मध्य प्रदेश में कई जगह बहुत भारी बारिश हो सकती है।विभाग के मुताबिक 16 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में अति भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।विभाग के मुताबिक 17 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।विभाग के मुताबिक 18 सितंबर को असम, मेघालय, पश्चिम मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। 19 को असम और मध्य प्रदेश एवं 20 सितंबर को असम और मेघायल में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। झारखंड के लिए येलो एलर्ट जारी किया गया है..
NEWS ANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट