Wakf Amendment Bill : ‘यह ऐतिहासिक पल’, क्यों बोले BJP प्रदेश प्रवक्ता…

Wakf Amendment Bill : ‘यह ऐतिहासिक पल’, क्यों बोले BJP प्रदेश प्रवक्ता…

रांची(RANCHI): झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने लोकसभा से वक्फ संशोधन बिल के पारित होने को ऐतिहासिक पल करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए एक बड़ी जीत है, क्योंकि कांग्रेस के शासनकाल में वक्फ बोर्ड को असीमित शक्तियां देकर और उसके आदेशों को न्यायालय की जांच से बाहर रखा गया था, जो एक ऐतिहासिक भूल थी।

प्रतुल शाहदेव ने इस बिल की अहमियत को रेखांकित करते हुये कहा कि यह कदम न सिर्फ उस गलती को सुधारने की दिशा में उठाया गया है, बल्कि इससे देश में वक्फ बोर्ड के कार्यों में पारदर्शिता और जिम्मेदारी आयेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह बिल अब राज्यसभा से भी पारित होगा और राष्ट्रपति के अनुमोदन के बाद जल्द ही कानून का रूप लेगा।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *