धनबाद(DHANBAD)भाजपा ने झारखंड में लोकसभा की 13 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है पार्टी ने धनबाद चतरा लोहरदगा हजारीबाग व दुमका के सीटिंग सांसदों का टिकट कटा है। अब भाजपा कार्यकर्ता प्रत्याशी चयन को लेकर की गई रायशुमारी पर सवाल उठ रहे हैं।
हाल ही धनबाद व चतरा लोकसभा सीट के घोषित प्रत्याशियों को लेकर कार्यकर्ताओं में विरोध के स्वर उठ रहे हैं। धनबाद से विधायक ढुल्लू महतो वह चतरा से कालीचरण सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर पार्टी की ओर से कराए गए इंटरनल सर्वे की कॉपी भी वायरल कर सवाल उठाए जा रहा है।
उनके मुताबिक पार्टी की ओर से कराए गए इंटरनल सर्वे में ढुल्लू महतो के नाम तक की चर्चा नहीं थी पार्टी की ओर से कराए गए सर्वे में सिटिंग सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा,रागिनी सिंह परिणीता एस कुमारी, समेत चंद्रशेखर अग्रवाल के नाम सामने आए थे ढुल्लू महतो को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कार्यकर्ता अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
इनका कहना है कि रायशुमारी महज आई वॉश किया गया है। इससे पलामू सीट से बीडी राम को प्रत्याशी बनाए जाने पर बूथ अध्यक्ष को ने केंद्र नेतृत्व को अपनी नाराजगी जाहिर की है चतरा से कालीचरण सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में पार्टी के नेता राजधानी यादव प्रदेश कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठ गए उन्होंने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर इन्हें प्रत्याशी बनाया गया है।
उन्होंने इस सीट से प्रत्याशी बदलने की मांग की है। हालांकि प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने इन्हें समझा कर धरना से उठा दिया है इधर राजधानी यादव ने कहा कि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह 31 मार्च को फिर धरना पर बैठेंगे.
भाजपा ने 11 सिटिंग सांसदों में से 6 पर भरोसा जाता है इनमें खूंटी से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कोडरमा से केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी गोंडा से निष्कंट दुबे रांची से संजय सेठ पलामू से बीडी राम वह जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो का नाम शामिल है राजमहल सीट पर पूर्व विधायक ताला मरांडी को उतारा गया है.
वहीं चतरा में नया चेहरा कालीचरण सिंह को मैदान में उतर गया है लोहरदगा में सांसद समीर उरांव हजारीबाग से विधायक मनीष जायसवाल मैदान में है वहीं भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा को शंभू से प्रत्याशी बनाया गया है वही झामुमो से आने वाली विधायक सीता स्वयं को दुमका से प्रत्याशी बनाया गया है इस बार लोकसभा में भाजपा ने तीन महिलाएं चुनाव मैदान में उतारा है।
NEWS ANP के लिए अंजली चक्रवर्ती की रिपोर्ट.