वर्षो इंतजार के बाद पुल नही मिलने से ग्रामीणों ने किया वोट बहिष्कार..

गिरिडीह,(GIRIDIH) एक तरफ़ पूरा देश में महापर्व त्योहार मनाया जा रहा है और गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड में विरोध के ग्रामीणों ने पुल नही बनाए जाने के कारण गांव के लोगों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया है।

शनिवार को विरोध में गांव की ग्रामीणों ने भारी संख्या में महिला,पुरुष ग्रामीण गांव में ही इकट्ठा हुए। इसके बाद महिला,पुरुष व युवा लोग पुल नही तो वोट नही,ग्रामीणों को ठगने वाला नेता होश में आओ,धोखेबाज नेता को वोट नही चोट दो आदि गगनभेदी नारा लगाते हुए नदी तक आए। इस दौरान गांव की महिला और पुरुषों ने जमकर हल्ला बोला और क्षेत्र की सांसद सहित अन्य नेताओं के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों का कहना कि आजादी के 78 साल के बाद भी विरोध नदी में ना तो पुल बना है और ना ही गांव तक सड़क ही बनी है। जिसके कारण गांव के लोग टापू की जीन्दगी जीने को मजबूर है। इस गांव के लोग पगडंडी रास्ते से व नदी के पानी में पर कर आना-जाना करते हैं। बरसात के दिनों में गांव की चौड़ी नदी में बाढ़ आ जाता है। जिसके कारण लोगों को आना-जाना दुर्लभ हो जाता है और विरोध गांव सहित कई गांव भी टापू बन जाता है।..

गिरिडीह तिसरी से मनोज लाल बर्नवाल की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *